फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SIT formed, ASP and CO will be involved

Meerut:दीपक हत्याकांड मामले में एसआईटी गठित, एएसपी व सीओ होंगे शामिल

Tue, 11 Oct 2022 08:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2022 08:38 AM IST
सार

मेरठ से छोटे परीक्षितगढ़ के गांव खजूरी में हुए दीपक हत्याकांड के मामले में अब एसएसपी ने एसआईटी गठित कर दी है इसमें एसपी और सीईओ शामिल किए गए हैं। 15 दिन पहले दीपक की सिर काट कर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
SIT formed, ASP and CO will be involved
दीपक हत्याकांड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपक हत्याकांड की जांच बागपत पुलिस को सौंपने के बाद एडीजी राजीव सभरवाल ने एसआईटी गठित कर दी है। टीम में एएसपी व सीओ समेत पांच पुलिसकर्मी होंगे। जेल में बंद आरोपी फैमीद नट और आसिफ को बागपत पुलिस रिमांड पर ले सकती है। वहीं हत्या के खुलासे को लेकर ग्रामीण में आक्रोश बरकरार है।
विज्ञापन


परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक की 15 दिन पहले हत्या हुई थी। बगैर सिर के शव मिलने पर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


सात दिन बाद दो आरोपी फैमीद और आसिफ ने गिरफ्तार कर पुलिस ने कटा सिर बरामद किया। पुलिस के खुलासे से असंतुष्ट ग्रामीणों ने कटा हुआ सिर सड़क पर रखकर जाम लगाया। असली हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं होने पर नौ अक्तूबर को महापंचायत का ऐलान किया। इससे पहले मंत्री दिनेश खटीक और पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी की अपर प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी से मुलाकात कराई। इसके बाद महापंचायत टल गई।


किसान नेता मांगेराम त्यागी ने मुख्यमंत्री से पीड़ित पिता की मुलाकात न कराने पर पांच दिन बाद मेरठ में जाम लगाने की बात कह दी है। आईजी के निर्देश पर बागपत पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एडीजी ने बागपत पुलिस की एसआईटी गठित कर दी। एएसपी मनीष मिश्रा टीम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed