कांवड़ यात्रा में इस बार नए-नए रूप देखने को मिल रहे हैं। कांवड़ यात्रा में जहां शिव के साधारण भक्तों की टोलियां शामिल है वहीं भूतप्रेत और नरमुंड वाली कांवड़ भी शामिल हैं। दिल्ली के कांवडिय़ाें की एक टोली ऐसी ही कांवड़ लेकर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रही है।
आइए जानते हैं आखिर क्यों खास है यह कांवड़ :-
शमशान में डाला है भक्तों ने डेरा
2 of 5
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ से गुजरने वाले विशाल कांवड़ों की टोली में इस बार नर मुंड और कंकाल से सजी कांवड़ों का भक्तों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। दिल्ली की एक टोली ऐसी ही अनोखी कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही है। आर्टिफिशियल नरमुंडों और विशाल मानव कंकाल से सजी यह कांवड़ जिधर से भी गुजरी भीड़ जमा हो गई। इसके साथ साथ भक्तों की टोली विशाल डीजे लेकर चल रही है जिस पर बमलहरी और शिवभजन बज रहे हैं। और शिवभक्त नाचते झूमते लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
भूत प्रेतों के रूप धारण कर चल रहे हैं शिवभक्त
3 of 5
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर हर साल की तरह इस बार भी कांवड़ सेवा शिविर लगा है। और इस शिविर की खासियत ये है कि यह श्मशान में लगाया गया है। शिवभक्तों के लिए जो खाना बनाया जा रहा है। उसकी लिए भट्ठी भी श्मशान में ही चढ़ाई गई है। लोगों का कहना है कि शिव के सबसे प्रिय भूतप्रेत आदि ही थे। उनकी बारात में भी भूत प्रेतों की टोली नाचते गाते हुए गई थी।
आर्टिफिशियल नरमुंडों से सजी हैं कांवड़
4 of 5
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दिल्ली के कुछ कांवड़ियों की टोली अनोखी कांवड़ लेकर यहां पहुंची। यह टोली नरमुंड और कंकाल से सजी कांवड़ लेकर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे थे। हालांकि उनकी झांकी में लगे नरमुंड और कंकाल आर्टिफिशियल थे। उनका कहना था कि ये सब बाबा भोलेनाथ के सबसे प्रिय भक्त थे। इसलिए इस तरह की कांवड़ लाने का मन में विचार आया था।
अनोखी कांवड़ लाने का क्रेज
5 of 5
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
हर कोई अपनी कांवड़ को अनोखी लाने में लगा है। कोई देश भक्ति के के रंग में रंग रहा है तो कोई भगवान शिव के नाम पर सुंदर झांकी सजा रहा है। हाईवे से मंगलवार को एक से बढ़कर एक कांवड़ निकली। जिन्हें देखने के लिए आसपास के लोग भी हाईवे पर डटे हुए थे।