फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थानाध्यक्ष का खुला हर राज... चार साल में ऐसे कमाई अकूत संपत्ति, सबूत हैं ये तस्वीरें

Wed, 30 Sep 2020 12:21 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Sep 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Hastinapur police station incharge Dharmendra Singh has earned many crores rupees in four years in Meerut, these photos are evidence
थानाध्यक्ष का फाइल फोटो और आलीशान फार्म हाउस और फ्लैट - फोटो : अमर उजाला

भ्रष्टाचार और बिजली चोरी के मामले में निलंबित हस्तिनापुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने मेरठ जिले में चार साल के कार्यकाल में अकूत संपत्ति अर्जित की है। अभी तक शास्त्री नगर के पॉश इलाके में तीन साल पहले खरीदे गए फ्लैट व हस्तिनापुर स्थित द्रौपदी घाट के पास पिछले साल बैनामा कर बनाए आलीशान फार्म हाउस का खुलासा हुआ है। इसके अलावा भी धर्मेंद्र के पास काफी संपति बताई जा रही है। इसकी विभागीय जांच शुरू हो गई है।

Hastinapur police station incharge Dharmendra Singh has earned many crores rupees in four years in Meerut, these photos are evidence
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का फ्लैट - फोटो : अमर उजाला

2016 में तत्कालीन एसएसपी जे रविंदर गौड़ के कार्यकाल में 2013 बैच के दरोगा धर्मेंद्र की पोस्टिंग हुई थी। इसके बाद वह मेडिकल, लिसाड़ी गेट, सरूरपुर, मवाना, परीक्षितगढ़ थाने में थानाध्यक्ष रहे। हस्तिनापुर का चार्ज उन्हें तत्कालीन एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने दिया था। सवा दो साल से वह हस्तिनापुर थाने में जमे थे। पहले पुलिस अधिकारियों और बाद में सत्ताधारी दल के एक नेता का हाथ होने के चलते उन्हें लगातार थाने का चार्ज मिल रहा था। इसका जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है कि शिकायतों के बावजूद आखिरकार सवा दो साल तक धर्मेंद्र को थाने का चार्ज क्यों दिया गया।

Hastinapur police station incharge Dharmendra Singh has earned many crores rupees in four years in Meerut, these photos are evidence
फार्म हाउस के एक कमरे में लगा एसी लाल घेरे में। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

जनप्रतिनिधियों से कराया फार्म हाउस में काम
हस्तिनापुर के लोगों का कहना है कि फार्म हाउस में जनप्रतिनिधियों ने काम कराया है। टाइल्स एक ठेकेदार के द्वारा दी गई। फार्म हाउस के निर्माण, स्वीमिंग पूल और आलीशान लॉन बनाने के लिए पैसा भी स्थानीय लोगों से लिया गया। फार्म हाउस की पोल खुलने के बाद हस्तिनापुर के लोग सामने आ रहे हैं और धर्मेंद्र की शिकायतें करनी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hastinapur police station incharge Dharmendra Singh has earned many crores rupees in four years in Meerut, these photos are evidence
फार्म हाउस पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला

सिपाही और होमगार्ड बुलाया, फार्म हाउस पर ताला जड़ा
धर्मेंद्र के निर्देश पर फार्म हाउस की देखरेख के लिए थाने का एक सिपाही व एक होमगार्ड वहां तैनात रहते थे। अमर उजाला में आलीशान फार्म हाउस की खबर प्रकाशित होते ही मंगलवार सुबह थाना पुलिस में खलबली मच गई। फार्म हाउस पर तैनात सिपाही व होमगार्ड को सुबह-सुबह ही थाने बुलाने के साथ ही फार्म हाउस पर ताला लगा दिया गया है।  

विज्ञापन
Hastinapur police station incharge Dharmendra Singh has earned many crores rupees in four years in Meerut, these photos are evidence
फार्म हाउस में बना शानदार कॉटेज। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों की बढ़ती संख्या पर ध्यान
हस्तिनापुर में पर्यटकों की आवाजाही रहती है। दूरदराज से लोग हस्तिनापुर में पांडवों की नगरी और द्रौपदी घाट देखने आते हैं। थानाध्यक्ष ने शायद भविष्य में आने वाले पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने को ध्यान में रखते हुए ही फार्म हाउस तैयार कराया है। फार्म हाउस में एसी कमरे हैं, स्वीमिंग पूल है, आराम करने के लिए आधुनिक कॉटेज और खूबसूरत लॉन बनाया गया है। यहां धर्मेंद्र के रिश्तेदार व करीबियों को वीआईपी सुविधा मिलती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed