फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सक्लूसिव: थानाध्यक्ष का आलीशान फार्म हाउस, स्वीमिंग फूल... एसी कमरे और खूबसूरत लॉन, देखिए तस्वीरें

Wed, 30 Sep 2020 12:45 AM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: Police station chief has been revealed a farm house at Meerut
स्वीमिंग फूल - फोटो : अमर उजाला

कोई व्यक्ति आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर निर्माण कराता है तो लोगों की निगाह उधर जरूर चली जाती है। ऐसा ही कारनामा किया है हस्तिनापुर के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने। सवा दो साल से एक ही थाने में जमे धर्मेंद्र सिंह ने न केवल अकूत संपत्ति अर्जित की है, वरन पद का भी दुरुपयोग किया है। थानाध्यक्ष का दो बीघे में आलाशीन फार्म हाउस और उसमें एशो आराम के लिए स्वीमिंग पूल है। इसके अलावा एक मॉडल कॉटेज बनी हुई है। अमर उजाला ने इसका खुलासा किया है। आगे जानिए पूरी रिपोर्ट-

Amar Ujala Exclusive Report: Police station chief has been revealed a farm house at Meerut
सीओ जितेंद्र सरगम - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले सीओ जितेंद्र सरगम ने बागपत में कबड्डी के स्टेडियम की नींव रखी थी। वह भी सवालों के घेरे में आ गए थे, जिस कारण उनका तबादला कर दिया गया। कार्रवाई के बाद भी पुलिस अधिकारी सीख नहीं ले रहे हैं। 

Amar Ujala Exclusive Report: Police station chief has been revealed a farm house at Meerut
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह - फोटो : Facebook of SO Dharmendra Singh

थानाध्यक्ष ने द्रौपदी घाट के नजदीक घने जंगल में खेतों के बीच दो बीघे में आलीशान फार्म हाउस बनवाया है। फार्म हाउस की चौबीसों घंटे रखवाली के लिए थाने के एक सिपाही और एक होमगार्ड को भी तैनात किया गया है। एशो आराम के लिए फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल और एक मॉडल कॉटेज बनी है। कमरों में एसी भी लगाए गए हैं। यहां खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था है।     

20 जून, 2018 को सिंह को हस्तिनापुर थाने का चार्ज दिया गया था। करीब सवा दो साल से वह यहीं तैनात हैं। सिंह की अब तक की नौकरी का अधिक समय मेरठ जनपद और मेरठ रेंज में ही गुजरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: Police station chief has been revealed a farm house at Meerut
फार्म हाउस के एक कमरे में लगा एसी लाल घेरे में। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

नियम-कानून को ठेंगे पर रख दिया
फार्म हाउस के चारों तरफ कृषि भूमि है, जहां पर किसान खेती करते हैं। इसे बनाने के लिए कई हरे पेड़ काटे गए हैं। फार्म हाउस के आसपास चहारदीवारी बना दी गई है, जबकि नियमानुसार जंगल में आवासीय निर्माण नहीं किया जा सकता है। यही नहीं, कृषि भूमि पर बाउंड्रीवाल भी नहीं बनाई जा सकती है।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: Police station chief has been revealed a farm house at Meerut
फार्म हाउस में बना शानदार कॉटेज। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

पत्नी के नाम से खरीदी गई जमीन 
थानाध्यक्ष ने फार्म हाउस बनाने के लिए पत्नी कल्पना सिंह के नाम से जमीन खरीदी है। वर्तमान में बाजार में इस जमीन की कीमत 75 लाख रुपये है। करीब 20 लाख रुपये लगाकर आलीशान फार्म हाउस बनाया गया है। फार्म हाउस को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायतें भी कीं लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed