फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: मेहमान परिंदों से गुलजार हो रही हस्तिनापुर सेंक्चुरी, झीलों में अठखेलियां करते दिख रहे प्रवासी पक्षी

Wed, 02 Nov 2022 08:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Nov 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
Hastinapur century is buzzing with guest birds, migratory birds are seen playing in the lakes
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : amar ujala

ठंडे देशों से प्रवासी पक्षियों की आमद से हस्तिनापुर सेंचुरी गुलजार है। करीब 2073 वर्ग किमी में फैली हस्तिनापुर सेंक्चुअरि मेहमान परिदों के लिए संजीवनी मानी जाती है। यहां की दलदली झीलें प्रवासी पक्षियों को खूब लुभाती हैं।



रूस, अफ्रीका, जापान, साइबेरिया, कजाकिस्तान, चीन, भूटान आदि देशों में सर्दी के मौसम में अत्यधिक बर्फबारी होने से पक्षी प्रवास पर निकल पड़ते हैं। करीब चार महीने ये मेहमान परिंदे हस्तिनापुर में रहते है और यहां प्रजनन कर अपना कुनबा बढ़ाते हैं। हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में करीब दस स्थान हैं जहां एशिया एवं यूरोप के साथ अमेरिका महाद्वीप के भी पक्षी पहुंचते हैं। इनके पहुंचते ही हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में कलरव गूंजने लगता है। वन विभाग के रेंजर नवरत्न सिंह ने बताया कि नवंबर के अंत तक हस्तिनापुर में प्रवासी पक्षियों की संख्या और बढे़ेगी। वन विभाग इनकी सुरक्षा के लिए सतर्क है।  

Hastinapur century is buzzing with guest birds, migratory birds are seen playing in the lakes
हस्तिनापुर में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला
ठंड के दस्तक देते ही हस्तिनापुर वन्य जीव विहार (सेंक्चुरी) विदेशी पक्षियों से गुलजार होने लगा है। यहां का अनुकूल मौसम और प्राकृतिक वातावरण 25 से 30 हजार किलोमीटर दूर से इन पक्षियों को आने के लिए मजबूर कर देता है। हिमालय पर्वत श्रृंखला भी इनको आने से नहीं रोक पाती। नवंबर के बाद रूस और चीन में अधिक ठंड हो जाने से ये पक्षी कुछ महीने प्रवास के लिए भारत आते हैं। इनके आने से सेंक्चुरी का प्राकृतिक सौंदर्य और भी अनुपम होने लगा है। 
Hastinapur century is buzzing with guest birds, migratory birds are seen playing in the lakes
हस्तिनापुर में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर सेंक्चुरी की झीलों में इन पक्षियों को आसानी से देखा जा सकता है। सुबह आठ बजते ही सेंक्चुरी विदेशी मेहमानों के कलरव से गूंज उठती है। हजारों मील दूर से आने वाले मेहमान परिंदे इस दलदली क्षेत्र को खासा पसंद करते हैं। यहां के अनुकूल मौसम में वे प्रजनन करते हैं। चार माह प्रवास के बाद ये पक्षी अपने बच्चों के साथ वतन वापसी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hastinapur century is buzzing with guest birds, migratory birds are seen playing in the lakes
- फोटो : अमर उजाला

करीब 2073 वर्ग किमी क्षेत्रफल में बसे हस्तिनापुर वन्य जीव विहार में करीब 10 स्थान ऐसे हैं, जहां एशिया एवं यूरोप के साथ अमेरिका महाद्वीप के भी पक्षी पहुंचते हैं। वन्य जीव विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले साल यहां कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने पक्षियों की गणना की थी। करीब 50 प्रजातियों के पक्षियों की उपलब्धता पाई गई थी। 

विज्ञापन
Hastinapur century is buzzing with guest birds, migratory birds are seen playing in the lakes
हस्तिनापुर सेंक्चुरी में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला
सेंक्चुरी में कई प्रकार के भोजन
विदेशी पर्यटक पक्षियों को पसंद आने वाले कई प्रकार के भोजन उन्हें हस्तिनापुर सेंक्चुरी में मिल जाते हैं। झील में दर्जनभर किस्म की घासों की उपलब्धता है। इनमें तमाम कीड़े पनपते हैं। मेहमान पक्षियों के लिए इतने प्रकार के व्यंजन देश के अन्य किसी दलदली जगहों में उपलब्ध नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed