मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम अवैध शस्त्रों की तस्करी के मामले में समीर उर्फ मेंढ़क को पकड़ने के लिए गई थी। मेंढ़क तो घर नहीं मिला, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम को वहां पर अवैध रूप शस्त्र बनाने की फैक्टरी मिल गई। वहीं, क्राइम ब्रांच की टीम को देख मेंढ़क का भाई सुलेमान छत से कूद गया। छत से कूदने पर सुलेमान के पैर की हड्डी टूट गई, जिसे हापुड़ रोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वहां से भारी मात्रा में तमंचे-पिस्टल और अन्य सामान बरामद किया है।
UP: मेंढ़क को पकड़ने गई थी क्राइम ब्रांच, अवैध हथियार फैक्टरी का हुआ भंडाफोड़, दस दिन में तीन बड़ी कार्रवाई
तीन हजार में तमंचा, 20 हजार में पिस्टल
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि यह लोग आटोमैटिक पिस्टल बनाते है। जिसकी कीमत इन लोगों ने 20 से 30 हजार रुपये रखी है। इसी तरह तमंचे को यह यह लोग 2500 से तीन हजार रुपये में बेचते है। पुलिस पूछताछ में मास्टर माइंड युसुफ ने बताया है कि वह अब तक 30 पिस्टल बनाकर बेच चुके है। एसएसपी ने बताया कि जिन लोगों को इन्होंने हथियार बेचे है, उनके नाम-पते जुटाए जा रहे है। ताकि उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकें।
यह शस्त्र हुए बरामद
चार पिस्टल 32 बोर, आठ मैगजीन, आठ देशी तमंचे 315 बोर, तीन ड्रिल मशीन, अर्धनिर्मित शस्त्रों के हिस्से व पुर्जे, शस्त्र बनाने के औजार, दो खराद मशीन, ग्राइंडर मशीन जिसे कमरे में ही सील किया गया है।
यह आरोपी हुए गिरफ्तार
- अब्दुल सलाम पुत्र सलीम निवासी 60 फुटा रोड टावर वाली गली समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट।
- जुल्फिकार पुत्र इंसाफ अली निवासी ईरा गार्डन गली नंबर छह थाना ब्रह्मपुरी।
- रिजवान पुत्र स्व. जहीरुद्दीन निवासी शोहराब गेट सराय बनी थाना कोतवाली।
- मौ. युसुफ पुत्र स्व. हाजी मुंशी निवासी गोला कुंआ रिक्शा रोड इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट।
- शौकीन पुत्र स्व. फकीरा निवासी गांव राधना थाना किठौर।
- महबूब अली पुत्र स्व. अल्ला बक्श निवासी गांव बहरौड़ा थाना किठौर।
यह आरोपी है फरार
- नदीम पुत्र जब्बार निवासी गांव राधना थाना किठौर।
- समीर उर्फ मेंढक पुत्र युसुफ निवासी गोला कुंआ इस्लामाबाद।
- पप्पू सरदार निवासी गांव माछरा थाना किठौर।
- इस्तिकार पुत्र इकलास निवासी नरहाडा थाना खरखौदा।
- बिलाल पुत्र युसुफ निवासी गोला कुंआ इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट।
- दस दिन में तीन अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंड़ाफोड
- दस दिन में तीन अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंड़ाफोड