हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में नया अपडेट सामने आया है। गायक अंकित के गाना बनाने पर हत्या का दावा हरियाणा के गोगी गैंग ने किया है। गैंग के भोलू सहापुरिया ने इंस्टा पोस्ट की है। इस पोस्ट में कहा है कि 'अंकित हमारे दुश्मनों से मिला था, हमारे गोगी भाई पर हुई घटना पर गाना बनाया था, ये अभी शुरुआत है, सबका नंबर आएगा।'
शामली के सदर कोतवाली के नालापटरी आर्यपुरी में अंकित की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने अभी इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गोगी गैंग के जिस मोनू ने पोस्ट की है वह जेल में बंद है। जांच की जा रही है।
2 of 17
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या
शामली शहर के बीच आर्यपुरी नाला पटरी पर कोतवाली के नजदीक बुधवार की देर शाम करीब 6:45 बजे बाइक से आए चार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान (35) की हत्या कर दी। बावरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित के जिम से बाहर निकलते के बाद गाड़ी में बैठते ही हमला किया गया। अंकित के सिर, छाती और पेट में पांच गोलियां लगने के निशान मिले हैं।
3 of 17
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अंकित बालियान पिछले कुछ समय से हरियाणा के सोनीपत में रहे थे। पिछले करीब छह माह से वह शामली के अपने गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वार्ड तीन से संभावित प्रत्याशी के पोस्टर भी लगा दिए थे।
4 of 17
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिम में आई कॉल पर हुई बहस, बाहर निकलते ही मार दी गोली
बुधवार की शाम को अंकित अपनी स्कार्पियो से गांव से नाला पटरी आर्यपुरी स्थित जिम गए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिम में अंकित को किसी ने फोन किया था। कॉल करने वाले से अंकित की तीखी बहस हुई थी।
5 of 17
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद वह जिम से बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठ गए थे। इसी बीच चारों हमलावर आए और गाड़ी का गेट खोलकर अंकित पर पिस्टलों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पांच गोलियां अंकित के शरीर में लगीं। कुछ गाड़ी के शीशे पर लगी हैं।