फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ के हर्षित ने एक अंगूठी में जड़ दिए 12638 हीरे, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

Thu, 03 Dec 2020 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Dec 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Harshith of Meerut set the world record by making a ring with more than twelve thousand diamonds
हर्षित व उनके द्वारा बनाई गई डायमंड रिंग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के युवा सर्राफ हर्षित बंसल ने 12638 हीरे लगाकर अंगूठी तैयार कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।



हर्षित दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जिसने इतने हीरे एक अंगूठी में सजाए हैं। 30 नवंबर को हर्षित ने यह विश्व कीर्तिमान बनाया है। लंदन से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया है। आगे देखें कैसे तैयार की गई है यह खास अंगूठी :-

Harshith of Meerut set the world record by making a ring with more than twelve thousand diamonds
हीरे की अंगूठी - फोटो : अमर उजाला

हर्षित रेनानी ज्वैल्स के संचालक हैँ। रिकार्ड का प्रमाणपत्र आ चुका है। शौक के लिए यह अंगूठी बनाई है अभी इसे बेचने की योजना नहीं है। परिवार सूर्या पैलेस में रहता है। पिता अनिल बंसल, मम्मी रेनू बंसल हैं। हर्षित ने भारत हैदराबाद के श्रीकांत का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Harshith of Meerut set the world record by making a ring with more than twelve thousand diamonds
अपने माता-पिता व पत्नी नूपुर के साथ हर्षित - फोटो : अमर उजाला

श्रीकांत ने गोलाकार एब्सट्रेक्ट डिजायन में 7801 हीरों की अंगूठी बनाई थी। हर्षित ने उससे कहीं अधिक हीरे लगाकर यह नया रिकॉर्ड बनाया है। पूरा परिवार और सराफा कारोबारी हर्षित की सफलता पर खुश हैं। जल्द ही वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम भारत आकर हर्षित को सम्मानित करेेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harshith of Meerut set the world record by making a ring with more than twelve thousand diamonds
हीरे की अंगूठी - फोटो : अमर उजाला

आठ लेयर, 138 पत्तियों में जड़े हीरे
हर्षित को अंगूठी बनाने में पूरा साढ़े तीन साल का समय लगा। एक साल सिर्फ अंगूठी को डिजायन करने में लगा। ढाई साल में अंगूठी बनकर, हीरे लगकर तैयार हुई।

अंगूठी के सभी हीरे वीएसवीवीएस गुणवत्ता के नेचुरल व आईजीआई प्रमाणित हीरे हैं। हर्षित ने अंगूठी का डिजायन तैयार किया सूरत में कंपनी के 28 कारीगरो ंने इसे साकार किया।

विज्ञापन
Harshith of Meerut set the world record by making a ring with more than twelve thousand diamonds
हीरे की अंगूठी - फोटो : अमर उजाला

'द मैरीगोल्ड डायमंड रिंग' नाम की इस अंगूठी का वजन 165.450 ग्राम, हीरों का वजन 38.08 कैरेट, अंगूठी में 18 कैरेट शुद्धता का सोना लगा है। अंगूठी में 8 लेयर, 138 पत्तियां हैं।

हर पत्ती का आकार व डिजायन अलग है। हर पत्ती में हीरे जड़े हैं। सभी हीरे लगभग समान आकार है रिंग का साइज 3 इंच चौड़ा, 1.75 इंच ऊंचा है। सोने का मैरीगोल्ड बनाकर उस पर हीरे जड़े गए हैं। महिलाएं इसे आराम से पहन सकती हैँ।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed