फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Major accident in Muzaffarnagar; Scorpio collides with dumper, hotelier and three family members killed.

यूपी: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, होटल कारोबारी समेत परिवार के चार लोगों की मौत

Tue, 06 Oct 2026 12:16 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 06 Oct 2026 12:16 AM IST
सार

Muzaffarnagar News: पुरकाजी निवासी आदेश अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ मौसा राधेश्याम का 75वां जन्मदिन मनाने लक्सर गए थे। सोमवार देर रात लौटते समय पुरकाजी के भैंसलीवाला गांव के निकट हादसा हो गया। 

विज्ञापन
UP: Major accident in Muzaffarnagar; Scorpio collides with dumper, hotelier and three family members killed.
सड़क हादसे में चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लक्सर में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर पुरकाजी लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो गाड़ी भैंसलीवाला गांव के निकट डंपर से टकरा गई। हादसे में प्रॉपर्टी डीलर एवं उत्तराखंड में होटल कारोबारी आदेश समेत उनके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर के नई मंडी निवासी आदेश के मौसा लक्सर निवासी राधेश्याम का सोमवार को 75वां जन्मदिन मनाया गया। लक्सर से स्कॉर्पियो में सवार होकर आदेश अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ रात 11 बजे वापस लौट रहे थे। पुरकाजी क्षेत्र में लक्सर मार्ग पर भैंसलीवाला के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे डंपर के साथ उनकी गाड़ी टकरा गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में जोर का धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। गाड़ी से घायलों को निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने आदेश (49) , निशा (38) और उनकी बेटी श्रद्धा (10) के अलावा राखी (35) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर घायल आदेश की पत्नी रूबी, परिवार की सदस्य कुसुम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बचाव कार्य किया गया है। घायलों को रेफर कर दिया गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: एटीएम में ग्लू लगाकर कार्ड फंसाते, पिन देखकर साफ करते थे खाता, मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed