सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीएस-3 इंजन वाले वाहनों पर रोक के बाद दुपहिया वाहन शोरूम में दिन भर खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। बृहस्पतिवार को काफी वाहन देखते ही देखते बिक गए। लोग इसके लिए लगातार पूछताछ कर रहे है। बाइक खरीदने वालों को 5000 से 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। मेरठ में आरके टीवीएस शोरूम के मालिक सिद्घांत ने बताया कि उनके यहां सबसे ज्यादा ज्यूपिटर और अपाची बेची गई। बृहस्पतिवार को करीब 125 वाहन बेचे गए। इसके अलावा हीरो के शोरूम पर भी छूट से वाहन बेचे गए।
मोटरसाइकिल व स्कूटी खरीदने का शानदार मौका, 5000 से 20000 तक की छूट
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ
Updated Mon, 03 Apr 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन