फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब की दुकान खोलने पर बखेड़ा, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दी ये चेतावनी

Sun, 02 Apr 2017 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Sun, 02 Apr 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
Racket on opening liquor shop, the villagers blocked the highway
शराब की दुकान को लेकर हंगामा

कैराना बाईपास रोड पर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां पहुंचे लोगों ने जिला आबकारी अधिकारी से शराब की दुकान पर रोक लगाए जाने की मांग की है। 

Racket on opening liquor shop, the villagers blocked the highway
ठेका बंद

न्यायालय के आदेश के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित शराब की दुकान को हटा दिया गया था। कस्बे के मेन बस स्टैंड पर पर शराब की दुकानें थी। दोनों शराब की दुकान को बंद करा दिया गया। हाईवे से शराब की दुकानें बंद होने के बाद सेल्समैन कस्बे में दुकानों के लिए स्थान तलाशने लगा।

Racket on opening liquor shop, the villagers blocked the highway
ठेका बंद से परेशान लोग

कैराना बाईपास रोड पर दुकानों के लिए जगह निर्धारित की गई। शनिवार को दोनों दुकानों को वहां पर सेल्समैन खोलने लगा। इस बीच वहां मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उन्होंने शराब की दुकानें वहां लगने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच दुकानों के विरोध में महिलाएं भी वहां पर जमा हो गईं। इस बीच दोनों पक्षों के लोगों के बीच में झड़प हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Racket on opening liquor shop, the villagers blocked the highway
ठेका बंद

कुछ समय के बाद वहां पर डीओ सुधीर कुमार भी अपनी टीम के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने डीओ के सामने हंगामा करते हुए शराब की दुकानों को वहां से हटवाने का विरोध किया। महिलाओं ने फरियाद की यहां शराब की दुकानों को न खुलने दिया जाए। यहां पर शराब की दुकानें खुलने से माहौल खराब होगा। उधर, शराब की दुकान पर मौजूद सेल्समैन ने डीओ के सामने बताया कि सारे मानक पूरे करके यहां पर दुकान ली है।

विज्ञापन
Racket on opening liquor shop, the villagers blocked the highway
शराब की दुकान को लेकर बखेड़ा

​उधर, दुकान मालिक गुड्डू सिद्दीकी  ने बताया सभी मोहल्ले के लोगों से राय लेने के बाद दुकान किराए पर दी गई हैं। डीओ ने पूरे प्रकरण में जानकारी लेने तक फिलहाल  शराब की दुकान खोलने पर रोक लगा दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed