फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोने-चांदी के प्राचीन सिक्के देख ग्रामीणों में मची खलबली, खुदाई में निकला खजाना, देखिए तस्वीरें

Tue, 17 Nov 2020 03:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Nov 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Gold and silver coins has found in excavation at Shamli of Uttar Pradesh
सोने-चांदी के प्राचीन सिक्के मिले - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक किसान के खेत में मिट्टी खुदाई के दौरान सोने-चांदी के सिक्के निकले हैं। वहीं मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से सिक्के गिरने पर ग्रामीणों को इसका पता लगा। आगे देखिए तस्वीरें-

Gold and silver coins has found in excavation at Shamli of Uttar Pradesh
सिक्के मिले - फोटो : अमर उजाला

खेत में खजाना मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इस दौरान जिसके हाथ जो लगा लेकर चल दिया। उधर, पुलिस भी खेत पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने सिक्के निकलने की बात से इनकार कर दिया।

Gold and silver coins has found in excavation at Shamli of Uttar Pradesh
सोने-चांदी के प्राचीन सिक्के मिले - फोटो : अमर उजाला

तीन सिक्कों के फोटो मीडिया को मिले हैं, जिनमें दो सोने और एक चांदी का बताया जा रहा है। सोने के एक सिक्के पर अरबी में रहमतुल्ला इब्ने मोहम्मद और सोने के दूसरे सिक्के पर कलमा लिखा है। चांदी के एक सिक्के पर क्या लिखा है, यह पढ़ने में नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gold and silver coins has found in excavation at Shamli of Uttar Pradesh
सोने-चांदी के प्राचीन सिक्के मिले - फोटो : अमर उजाला

खेत मालिक ओम सिंह का कहना है कि कुछ सिक्के जरूर निकले हैं, उसमें कितने चांदी के हैं और कितने सोने के इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
Gold and silver coins has found in excavation at Shamli of Uttar Pradesh
सोने-चांदी के मुगलकालीन सिक्के बरामद - फोटो : अमर उजाला

वहीं ग्राम प्रधान रामकुमार का कहना है कि खेत में सिक्के निकलने की सूचना मिली है, लेकिन उन्होंने देखे नहीं है। एडीएम अरविंद सिंह का कहना है कि मिट्टी खोदाई के दौरान कोई धातु निकलने की सूचना मिली है। एसडीएम को जांच के लिए कहा गया है। यदि पुराने सिक्के निकलें हैं तो पुरातत्व विभाग को सूचना दी जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed