{"_id":"58822bd34f1c1b632aeff179","slug":"fourth-day-of-nomination-of-bjp-entry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नामांकन के चौथे दिन भाजपा की एंट्री, इस दावेदार ने किया पर्चा दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के चौथे दिन भाजपा की एंट्री, इस दावेदार ने किया पर्चा दाखिल
Fri, 20 Jan 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Fri, 20 Jan 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भाजपा प्रत्याशी सोमेन्द्र तोमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विधानसभा चुनाव में मुख्य दलों में सबसे पहले भाजपा ने नामांकन का खाता खोल दिया। दक्षिण सीट से चुनावी रण में उतरे भाजपा उम्मीदवार सोमेन्द्र तोमर ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने शहर में भारी भरकम जुलूस निकाला जिससे शहर जाम हो गया।
चार सेट में सोमेन्द्र ने अपना पर्चा दाखिल किया
2 of 4
कलक्ट्रेट पहुंचे सोमेन्द्र तोमर
दोपहर ढाई बजे सोमेन्द्र तोमर कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष पहुंचे। यहां उनके साथ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक रविन्द्र भड़ाना, सुरेन्द्र भड़ाना, विवेक रस्तौगी, डीकेपाल, हर्ष गोयल, विशाल सारस्वत आदि मौजूद रहे। प्रस्तावक डा. चरण सिंह लिसाड़ी, देवकांत सहाय, हेमा पंत, अजय गुप्ता रहे। चार सेट में सोमेन्द्र ने अपना पर्चा दाखिल किया। दो घंटे तक सभी सेटों की जांच के बाद पर्चे जमा किए गए। इससे पूर्व उन्होंने शहर में जुलूस निकाला जिसमें डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, हरिकांत अलूवालिया, पूर्व अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, डा. कामता कर्दम, कमल दत्त शर्मा, विनीत अग्रवाल शारदा, नीरज बैंसला आदि साथ रहे और कलक्ट्रेट तक पहुंचे। हालांकि इन्होंने कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं किया और भीतर गिने चुने लोग ही गए।
शहर सीट से एक पर्चा दाखिल
3 of 4
कलक्ट्रेट ऑफिस में सोमेन्द्र तोमर
शहर सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार ने इस दिन पर्चा भरा। कोटला निवासी वसीकुल हसन जैदी ने यहां से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा फिलहाल पर्चे खरीदे जाने का ही काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने तत्काल पर्चे खरीदे
4 of 4
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को पुलिस ने रोका
जैसे ही सपा से सूची जारी हुई सपाइयों ने तत्काल पर्चे खरीदे। कैंट से सपा उम्मीवार परविंदर ईशू ने जयकरण भूटानी के जरिए पर्चा मंगवाया। इसके अलावा पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष बालकराम गर्ग ने भी पर्चा खरीदा। इस दिन शहर से कैंट से पांच, सिवालखास से दो, हस्तिनापुर से एक तथा किठौर से तीन लोगों ने पर्चे खरीदे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।