फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुख्यात 'बद्दो' की गर्लफ्रेंड और ब्यूटी पार्लर संचालक पर भी गैंगस्टर की तैयारी, सबूत जुटा रही पुलिस

Wed, 18 Nov 2020 09:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Nov 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Gangster preparations onbadan singh 'Baddo' girlfriend and beauty parlor owner in grugram
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की गर्लफ्रेंड और ब्यूटी पार्लर चलाने वाली दो महिलाओं पर भी पुलिस गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है। दोनों महिलाओं का बद्दो की फरारी से सीधा संबंध है और अब तक इन पर कार्रवाई नहीं हुई है। अब दोनों को मुकदमे में नामजद कर गैंगस्टर लगाया जाएगा। बद्दो की कोठी की कुर्की के बाद एएसपी कृष्ण विश्नोई ने उसके साथियों का रिकॉर्ड खंगाला, तब दोनों महिलाओं के नाम सामने आए हैं।

Gangster preparations onbadan singh 'Baddo' girlfriend and beauty parlor owner in grugram
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बद्दो के 17 साथियों पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करने का दावा एक सप्ताह से कर रही है। इसके लिए अधिकारियों के हस्ताक्षर और विधिक राय लेने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि इस तरह की ढिलाई से बद्दो के साथियों को गैंगस्टर से पहले ही इधर-उधर होने का मौका मिल रहा है। दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि बद्दो की गर्लफ्रेंड व ब्यूटी पार्लर वाली पर शिकंजा कसने के लिए लिखा-पढ़ी चल रही है।

Gangster preparations onbadan singh 'Baddo' girlfriend and beauty parlor owner in grugram
बद्दो का मकान - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से पुलिस कस्टडी से भागने के बाद बद्दो साकेत में एक ब्यूटी पार्लर के पास गया था, जहां उसने अपना हुलिया बदलवाया था। उसके बाद बद्दो करण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह की गाड़ी में मेरठ से गुरुग्राम गया था। यहां उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। बद्दो रात में वहीं रुका और फिर वहां से निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangster preparations onbadan singh 'Baddo' girlfriend and beauty parlor owner in grugram
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में जिम चलाती है गर्लफ्रेंड
एएसपी कृष्ण विश्नोई के अनुसार बद्दो का बेटा सिकंदर नैनीताल में एक स्कूल में पढ़ता था। वहीं पर गुड़गांव की रहने वाली जिम संचालक महिला का बेटा भी पढ़ता था। नैनीताल में जिम संचालक महिला की बद्दो से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई। तभी से बद्दो का गुरुग्राम में जिम संचालके के यहां आना-जाना था। जिम संचालक महिला बद्दो के घर पर कई बार रुक भी चुकी है।

विज्ञापन
Gangster preparations onbadan singh 'Baddo' girlfriend and beauty parlor owner in grugram
कुख्यात बदन सिंब बद्दो का मकान - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कस्टडी से भागने के बाद बद्दो सीधा साकेत में ब्यूटी पार्लर में हुलिया बदलवाने गया था। मामले में कई बार मेरठ पुलिस ने ब्यूटी पार्लर से पूछताछ करने का प्रयास किया लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई नहीं की। ठीक ऐसा ही मामला बद्दो की गर्लफ्रेंड का भी है। बताया गया कि उसके भी कई नेताओं से गहरे संबंध हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed