फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga yatra: मखदूमपुर में बिखरी वाराणसी घाट सी छटा, भव्य आरती के साथ इतिहास से जुड़ी नई परंपरा

Tue, 28 Jan 2020 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Jan 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Ganga yatra in pictures, Deputy Cm dinesh sharma worship at ganga ghat makhdumpur
ganga yatra 2020 - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मखदूमपुर घाट पर सोमवार रात वाराणसी के घाट जैसी छटा बिखर रही थी। हर कोई गंगा मइया के जयकारे लगा रहा था। हाथों में दीपक लिए सभी मंत्रियों और अधिकारियों ने ओम जय गंगे माता का उद्घोष किया। घाट पर पतित पावनी गंगा, भगवान गणेश सहित अन्य देवी देवताओं की आरतियां की गईं। उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। वहीं मंगलवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अन्य मंत्रियों सहित गंगा की आरती कर इस यात्रा को हस्तिनापुर के लिए रवाना कर दिया। देखें कैसे दिव्य रूप में परिवर्तित हो गई पतित पावनी गंगा: -

Ganga yatra in pictures, Deputy Cm dinesh sharma worship at ganga ghat makhdumpur
ganga yatra 2020 - फोटो : अमर उजाला

आस्था की तमाम कथाओं को समेटे मखदूमपुर गंगा घाट का नजारा देखने लायक था। महाभारतकालीन भूमि हस्तिनापुर से मखदूमपुर घाट पर हुई पतित पावनी गंगा की दिव्य और भव्य आरती के साथ एक परंपरा इतिहास से जुड़ गई। यह कोई एक दिन का कार्यक्रम नहीं होगा। हर शाम भक्तों को मां गंगा के पतित पावन जल में डुबकी के साथ मन मोह लेने वाले घंटे घड़ियाल और आरती के बोल सुनाई देंगे। आरती का अभ्यास भी गंगा ग्रामों के लोगों को पंडितों ने कराया है। 

Ganga yatra in pictures, Deputy Cm dinesh sharma worship at ganga ghat makhdumpur
ganga yatra 2020 - फोटो : अमर उजाला

27 जनवरी की रात करीब आठ बजे यहां नई इबारत लिखी गई। भव्य रूप से सजाए गए इस घाट पर गंगा आरती में क्षेत्र के हजारों लोग जुटे। गंगा यात्रा के हस्तिनापुर में पहुंचने के बाद मखदूमपुर घाट पर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga yatra in pictures, Deputy Cm dinesh sharma worship at ganga ghat makhdumpur
ganga yatra 2020 - फोटो : अमर उजाला

रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से जगमग मखदूमपुर घाट की भव्यता देखने लायक रही। मानो ऐसा लग रहा था कि जैसे वाराणसी के घाट पर गंगा आरती हो रही हो। रात आठ बजे मखदूमपुर गंगा घाट पर विधि विधान के साथ गंगा आरती को किया गया। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के निर्देशन में सभी व्यवस्थाओं को पूरा करते हुए आरती को यादगार बना दिया। इस मौके पर सीडीओ ईशा दुहन, डीएफओ अदिति शर्मा मौजूद रहीं।  

विज्ञापन
Ganga yatra in pictures, Deputy Cm dinesh sharma worship at ganga ghat makhdumpur
ganga yatra 2020 - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को सुबह मखदूमपुर गंगा घाट पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पहुंचकर गंगा का  विधि विधान से पूजन कर आरती की और स्वच्छता का संदेश देते हुए गंगा की गोद में सैंकड़ो कछुए छोड़े। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed