फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम के बिगड़े तेवर, पश्चिमी यूपी में सर्द हवा के साथ तेज बारिश, आज और कल ऐसा रहेगा हाल

Tue, 28 Jan 2020 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Jan 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Weather update: Rain and freezing waves in western UP, Chance of rain tomorrow
rain, winter meerut - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने से मौसम फिर बिगड़ने लगा है। मंगलवार को मेरठ समेत कई जिलों में सुबह के समय तेज बारिश हुई। वहीं सोमवार सुबह से ही आसमान में घटा छाई रही। दोपहर बाद कुछ ही देर के लिए सूरज नजर आया। शाम को सर्द हवा चलने के साथ बूंदाबांदी भी हुई। आगे स्लाइड्स में देखें कल कैसा रहेगा मौसम का हाल: -


 
Weather update: Rain and freezing waves in western UP, Chance of rain tomorrow
rain, winter meerut - फोटो : अमर उजाला
जनवरी माह के अंत में फिर बारिश ने दस्तक दे दी है। पश्चिमी उप्र में अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की मौसम वैज्ञानिक संभावना जता रहे हैं। 29 जनवरी को तेज बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी और ठंड बढ़ेगी। 
 
Weather update: Rain and freezing waves in western UP, Chance of rain tomorrow
rain, winter meerut - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज और कल बारिश हो सकती है, इसके बाद मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन हवा की रफ्तार बरकरार रहेगी। सोमवार को शहर से देहात तक कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई तो मंगलवार को कई जगह तेज बारिश हुई।  मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather update: Rain and freezing waves in western UP, Chance of rain tomorrow
rain, winter meerut - फोटो : अमर उजाला

खराब हुई हवा की गुणवत्ता
मेरठ में हवा की रफ्तार मंद पड़ने से एक्यूआई पर प्रभाव पड़ा है। सोमवार को मेरठ में जयभीमनगर का एक्यूआई सबसे अधिक 358 पर पहुंच गया। जबकि गंगानगर 265, पल्लवपुरम 281 व मेरठ का एक्यूआई स्तर 296 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Weather update: Rain and freezing waves in western UP, Chance of rain tomorrow
rain, winter meerut - फोटो : अमर उजाला
गरज के साथ बारिश व ओले पड़ने के आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही और डॉ. एन. सुभाष के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात व बारिश होगी। जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखेगा। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश व ओले गिर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed