फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: हवलदार की मौत से परिवार में मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, देखिए तस्वीरें

Thu, 25 Mar 2021 01:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Mar 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Funeral held in Meerut after death of Hawaldar Manoj Sisodia in Arunachal Pradesh and see photos
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला

अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज होने से हवलदार की मौत हो गई। हवलदार मनोज सिसोदिया पुत्र राजेंद्र सिंह मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी कॉलोनी के रहने वाले थे। मनोज सिसोदिया अरुणाचल प्रदेश 30वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पर हवलदार के पद पर तैनात थे।

Funeral held in Meerut after death of Hawaldar Manoj Sisodia in Arunachal Pradesh and see photos
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि हवलदार मनोज सिसोदिया का शव बुधवार देर रात को कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी फेस-1 में उनके आवास पर पहुंचा। उनका शव पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Funeral held in Meerut after death of Hawaldar Manoj Sisodia in Arunachal Pradesh and see photos
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। - फोटो : अमर उजाला

परिवार को सूचना मिली थी कि ब्रेन हेमरेज के चलते मनोज सिसोदिया की मौत हो गई है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश से उनका शव बुधवार को मेरठ लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funeral held in Meerut after death of Hawaldar Manoj Sisodia in Arunachal Pradesh and see photos
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। - फोटो : अमर उजाला

वहीं गुरुवार को उनके शव को उनके आवास श्रद्धापुरी फेस-1 से कासमपुर स्थित श्मसान में लाया गया। फिर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर एसपी सिटी, एडीएम सिटी, एसडीएम, सीओ दोराला, थाना पुलिस व क्षेत्र के काफी लोग मौजूद रहे। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
Funeral held in Meerut after death of Hawaldar Manoj Sisodia in Arunachal Pradesh and see photos
हवलदार मनोज सिसोदिया का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
उधर, परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आसपास के लोगों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed