उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक युवक को रस्सी से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई महिलाएं और पुरुष युवक को रस्सी से घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। एसएसपी अजय साहनी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
2 of 6
युवक की पिटाई का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित जवाहरनगर बंगालीपुरी बस्ती का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ महिला और पुरुष एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर सड़क पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
3 of 6
मामले की जानकारी देते पीड़ित परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि बेटी से छेड़छाड़ पर युवक की पिटाई की गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा था, जिस कारण उसकी सास, साली और लोगों ने उसकी पिटाई की।
4 of 6
युवक की रस्सी से बांधकर पिटाई का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर युवक को रस्सी से बांधकर पिटाई करने के पीछे की असली वजह क्या है।
5 of 6
युवक की रस्सी से बांधकर पिटाई का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा थाने के इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि वीडियो सोमवार का है। उस दिन एक व्यक्ति द्वारा शराब पीकर हंगामा करने की सूचना आई थी, लेकिन थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद उक्त व्यक्ति थाने पर आया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।