फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fire In Meerut: सुपरटेक पाम ग्रीन में जेनरेटर में लगी भीषण आग, घरों से निकलकर भागे लोग, 500 परिवार प्रभावित

Tue, 08 Apr 2025 02:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 08 Apr 2025 02:24 PM IST
सार

Meerut Fire News: मेरठ के सुपरटेक पाम ग्रीन काॅलोनी में मंगलवार सुबह जेनरेटर में आग लगने से सोसाएटी में अफरा तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटे देख घर से निकलकर भागे। बताया गया कि आग लगने से तकरीबन 500 परिवार प्रभावित हुए। वहीं बिजली गुल होने से भी परेशानी हुई। एक मकान की सीलिंग जल गई, एक वाॅशिंग मशीन भी जली और शीशों में दरार आ गई।

विज्ञापन
Fire In Meerut: A huge fire broke out in the generator in Supertech Palm Green, people ran out of their houses
सुपरटेक पाम ग्रीन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सुपरटेक पाम ग्रीन कॉलोनी में मंगलवार सुबह जनरेटर में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। कुछ देर में आग की लपटे में आसमान को छूना शुरू कर दिया। जनरेटर में आग लगती देख आसपास के लोग घरों से निकलकर बाहर भागे। जनरेटर में आग लगने के कारण लाइट चली गई, जिस कारण लगभग आठ घंटे से अधिक तक 500 से अधिक परिवार प्रभावित रहे।



गर्मी के कारण बच्चों व बुजुर्गों का बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एक मकान की सीलिंग जल गई। वहीं वाशिंग मशीन में नुकसान हो गया।

Fire In Meerut: A huge fire broke out in the generator in Supertech Palm Green, people ran out of their houses
सुपरटेक में आग - फोटो : अमर उजाला

परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास रोड स्थित सुपरटेक पाम ग्रीन कॉलोनी में 500 से अधिक परिवार रहते हैं। कॉलोनी के डी ब्लॉक में जनरेटर रखे हुए हैं। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे कॉलोनी की बिजली चली गई थी। इसके बाद जनरेटर से सप्लाई चालू की गई थी। लगभग आधे घंटे बाद अचानक से शॉर्ट सर्किट के चलते जनरेटर में आग लग गई। जनरेटर में आग लगती देख आसपास के लोग बाहर की तरफ दौड़े।

Fire In Meerut: A huge fire broke out in the generator in Supertech Palm Green, people ran out of their houses
सुपरटेक में आग - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने पानी व रेत डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद आसपास के लोग घरों से निकलकर लगभग 100 मीटर की दूरी पर खड़े हो गए। इस दौरान आग ने आसपास की खड़ी जंगली झाड़ियां ने भी आग पकड़ ली। आसमान में चारों तरफ धुआं दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़ें: यूपी का दीपक हत्याकांड: मासूम रोता रहा, रेलकर्मी पति संग ये काम करती रही शिवानी; फोन रिकॉर्डिंग से बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire In Meerut: A huge fire broke out in the generator in Supertech Palm Green, people ran out of their houses
सुपरटेक में आग - फोटो : अमर उजाला

धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने के घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर आई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक जनरेटर पूरी तरह जल चुका था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire In Meerut: A huge fire broke out in the generator in Supertech Palm Green, people ran out of their houses
मेरठ में आग - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों में दहशत, बोले-मौत पास से देखी
स्थानीय निवासी मीनू अग्रवाल, चेतन महेश्वरी, राखी मदन सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि जनरेटर से उठ रही लपटों को देखकर वह पूरी तरह घबरा गए। घर से बाहर निकलने का भी समय नहीं मिल पा रहा था। क्योंकि आग की लपटे बहुत तेज थी। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने मौत को बहुत करीब से देखा। उनका कहना है कि उन्हें आग के साथ जनरेटर फटने का भी डर सता रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed