फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अदालत पहुंचा था सास-बहू का झगड़ा, एसएसपी ऑफिस के सामने हुई हाथापाई, देखिए मारपीट की तस्वीरें

Thu, 25 Aug 2022 06:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Aug 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
Fight between in woman and law in daughter on SSP office in Meerut city see photos
एसएसपी ऑफिस के सामने लड़ती सास-बहू। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सास-बहू का झगड़ा अदालत तक पहुंच गया और एसएसपी ऑफिस के सामने दोनों के बीच मारपीट भी हो गई। बताया गया कि कोर्ट से बयान देकर लौट रही बहू का सास से विवाद हो गया। देखते ही देखते ही विवाद इतना बढ़ा की दोनों हाथापाई पर उतर आईं।



वहीं मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की सूचना पर लालकुर्ती पुलिस ने दोनों पक्षों की तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। चालान करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Fight between in woman and law in daughter on SSP office in Meerut city see photos
रोड पर लड़ती सास-बहू। - फोटो : amar ujala

सरधना के एक गांव निवासी युवती की शादी डेढ़ साल पहले आखेपुर निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। युवती ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। 

Fight between in woman and law in daughter on SSP office in Meerut city see photos
सास-बहू का झगड़ा। - फोटो : amar ujala

वहीं बुधवार को युवती माता-पिता के साथ कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई। कोर्ट से बाहर आते ही उसका सामना ससुराल पक्ष से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fight between in woman and law in daughter on SSP office in Meerut city see photos
तीन महिलाओं को भेजा जेल। - फोटो : amar ujala

कुछ देर बाद एसएसपी आवास के सामने दोनों पक्षों की महिलाओं में मारपीट हो गई। इससे वहां जाम लग गया। सूचना पर इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह मौके पर पहुंचे। मौके से ससुराल पक्ष के पुरुष भाग गए। पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। थाने में भी दोनों पक्षों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
Fight between in woman and law in daughter on SSP office in Meerut city see photos
हाथ जोड़ती महिला - फोटो : amar ujala

इस पर पुलिस ने तीनों का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया। इंस्पेक्टर लालकुर्ती ने बताया कि न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed