उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शुक्रवार को एक इलाका उस समय दहल गया, जब एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर है कि फैक्टरी के अंदर ही पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर मंजर देख लोग कांप गए। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
भीषण आग: मंजर देख कांप उठे लोग, फैक्टरी के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया कोई, पांच की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला नानू पुरी गेट के पास दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर एक पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग की जानकारी लगने पर ग्रामीण पहुंचे तो वे घटनास्थल का नजारा देखकर कांप उठे। इस दौरान कोई भी फैक्टरी में अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
तेज धमाके के साथ टीन शेड भी दूर खेतों में जाकर गिरी। वैसे तस्वीरें देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि आग कितनी भयंकर होगी।
पुलिस के अनुसार फैक्टरी के अंदर शुक्रवार शाम को करीब सात लोग काम कर रहे थे। इस बीच फैक्टरी में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि काम करने वाले लोग फैक्टरी से बाहर नहीं निकल पाए। जिस कारण पांच लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम बाकी लोगों को बचाने के प्रयास में लगी हुई है।
वहीं जानकारी लगने के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/