फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें:तेज बारिश के साथ जमकर पड़े ओले, हर तरफ बर्फ ही बर्फ, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी

Fri, 13 Mar 2020 02:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Mar 2020 02:59 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन
Fast rain with hail in many city of West Uttar Pradesh
बारिश के साथ जमकर ओले गिरे - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी के कई शहरों में गुरुवार रात से रुक- रुककर बारिश हो रही है। वहीं शुक्रवार को मेरठ में फलावदा व रसूलपुर सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ जमकर ओले पड़े। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के खतौली में भी बारिश के खूब ओले पड़े हैं। ओले पड़ने से फिर ठंड बढ़ गई है। अगली स्लाइडों में देखिए खूबसूरत तस्वीरें-

Fast rain with hail in many city of West Uttar Pradesh
जमकर पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि तीन दिन से पश्चिमी यूपी के शहरों में रुक- रुककर हो रही बारिश से मौसम भी ठंडा हो गया है। लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तीन दिन बारिश के आसार बने हैं।

Fast rain with hail in many city of West Uttar Pradesh
जमकर पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला

उधर, बागपत में भी तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश ने सब्जी के फसल चक्र को बिगाड़ दिया। इससे सब्जी उत्पादक और किसान बेहद परेशान हैं। नमी के कारण कटी हुई गन्ने की फसल की जड़ में फफूंदी लग गई है। इससे आगामी सीजन में उत्पादन घटने का खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fast rain with hail in many city of West Uttar Pradesh
ओले पड़ने से फसलों को नुकसान हुआ - फोटो : अमर उजाला

दो दिन हुई बारिश और चली तेज हवा ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। बुधवार की रात भी तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। इससे बागपत के गांव मुबारिकपुर फिरोजपुर, फखरपुर, बड़ागांव, सैदपुर, सांकरौद, सुन्हैड़ा, बसी आदि गांवों में सरसों और गेहूं की फसल गिरने से अधिक नुकसान हुआ। 

विज्ञापन
Fast rain with hail in many city of West Uttar Pradesh
जमकर पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला

किसान रामकुमार, महेंद्र, राममेहर, नरेंद्र, बिजेंद्र, हरबीर, प्रमोद, रविंद्र आदि किसानों ने बताया कि उनकी गेहूं व सरसों की फसल में 30 से 40 प्रतिशत तक नुकसान हो गया है। नमी के कारण कटी हुई गन्ने की फसल की जड़ में वर्षा के कारण फफूंदी लग गई है। खेतों में गन्ने की पत्तियां फैली हुई हैं। इस कारण कटी हुई फसल की जड़ों में धूप व हवा नहीं पहुंचती। इससे आगामी सीजन में उत्पादन घटने का खतरा पैदा हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed