उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर से नकली व अवैध तेल का खेल उजागर हुआ है। शहर के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खुशहाल नगर स्थित एक नकली पेट्रोल डीजल के गोदाम से आग की भीषण लपटें उठनें लगीं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर पुलिस फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग लगने से गोदाम मालिक झुलस गया, उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
2 of 6
फेक्टरी से उठता धुआं
- फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र खुशालनगर निवासी आबाद पुत्र कलवा अवैध रूप से बनाये गोदाम में सॉल्वेंट और केरोसिन मिलाकर पेट्रोल और डीजल बनाता है। सुबह करीब 9 बजे कलवा व उसका बेटा आबाद अपने अन्य कर्मचारियों के साथ गोदाम में नकली पेट्रोल व डीजल तैयार कर रहे थे। इसी दौरान एक कर्मचारी ने बीड़ी जलाने के लिए माचिस जलाई तो पेट्रोल ने आग पकड़ ली।
3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गोदाम में रखे करीब पेट्रोल-डीजल से भरे 10 ड्रमों में भयंकर आग लग गई। इस दौरान आबाद व उसके कर्मचारी गोदाम से निकल भागे लेकिन कलवा गोदाम में ही फंस गया। कलवा आग की लपटों में घिरने से गंभीर रूप से झुलस गया।
4 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
आग इतनी भयंकर थी कि लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती थीं। सूचना पाकर आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े ओर आग को काबू करने के लिए समरसेबल व नलों से पानी डालने लगे। सूचना देने के करीब 2 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। उससे पहले ही लोग करीब-करीब आग पर काबू पा चुके थे।
5 of 6
आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि आसपास के लोगों ने अपने अपने मकान खाली करने शुरू कर दिए और लोगों में भगदड़ मचने लगी। इस दौरान आसपास के दो-तीन मकानों में आग से दरारें भी आ गई। फिलहाल पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है, मामले की जांच की जा रही है।