फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव की तैयारी में 'आप', केजरीवाल ने सुनाई दिल की बात, यूपी में दिल्ली मॉडल की उम्मीद और ये बड़ा प्लान

Mon, 01 Mar 2021 07:09 PM IST
कपिल kapil प्रदीप मिश्र, अमर उजाला, मेरठ
प्रदीप मिश्र, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Mar 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Special Report: Chief Minister Arvind Kejriwal has announced Delhi model repeat in Uttar Pradesh in Kisan Mahapanchayat
Arvind Kejriwal, अरविंद केजरीवाल - फोटो : Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्रांतिधरा पर किसान महापंचायत में यूपी के लिए अपना एजेंडा भी बता दिया। उन्होंने किसान महापंचायत में केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों की खामियां गिनाने के साथ किसान आंदोलनकारियों को देशभक्त बताया। किसानों की फसलों के उचित मूल्य, गेहूं, धान और गन्ना खरीद केंद्रों पर भ्रष्टाचार के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। यूपी में पंचायत चुनाव और 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली में छह साल में बहुत कुछ सुधारा जा सकता है तो यूपी में भी ऐसा होना असंभव नहीं है।

Amar Ujala Special Report: Chief Minister Arvind Kejriwal has announced Delhi model repeat in Uttar Pradesh in Kisan Mahapanchayat
किसान महापंचायत में मंच पर पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

करीब आधा घंटे के भाषण में केजरीवाल ज्यादातर समय किसान आंदोलन पर बोले। बीच-बीच में उन्होंने दिल्ली में किए गए कामों की भी चर्चा की। जनहित में किए गए प्रयासों की जानकारी देकर महापंचायत में मौजूद लोगों को समझाया कि यूपी में दिल्ली मॉडल कारगर हो सकता है। यूपी दिल्ली के नजदीक है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों लोग दिल्ली की व्यवस्थाओं और बदलावों को हर दिन महसूस करते हैं। आम आदमी पार्टी उनकी उम्मीदों को पूरा कर सकती है।

Amar Ujala Special Report: Chief Minister Arvind Kejriwal has announced Delhi model repeat in Uttar Pradesh in Kisan Mahapanchayat
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

पार्टी जिला पंचायत सदस्यों के तीन हजार से अधिक सीटों के लिए चुनाव मैदान में पहली बार उतरने जा रही है। इसके बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की टीम इसकी तैयारी में जुट गई है। किसान महापंचायत में जुटी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि केजरीवाल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अवाम की उम्मीदें भी बढ़ रही हैं। पार्टी ने इसी के मद्देनजर अपनी आगे की कार्ययोजना बनाई है। माना जा रहा है कि किसानों के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए मेरठ के बाद ऐसे आयोजन प्रदेश में अन्य जिलों में भी किए जाएंगे। 

महापंचायत के अन्य वक्ताओं ने भी विकास का दिल्ली मॉडल बताने के लिए वहां 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और पानी की उपलब्धता के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ी सुविधाओं की जानकारी दी। गुजरात के निकाय चुनावों में सफलता का जिक्र करते हुए बताने की कोशिश की कि गुजरात मॉडल अब बीते दिनों की बात हो गई है। लोग केजरीवाल की पारदर्शी और जनहित की नीतियों पर विश्वास जताने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Special Report: Chief Minister Arvind Kejriwal has announced Delhi model repeat in Uttar Pradesh in Kisan Mahapanchayat
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

आप और खाप में तालमेल की कोशिश
पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल मान रही पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़ बनाने के लिए ही किसान महापंचायत की है। इसके लिए खाप चौधरियों को समर्थन जुटाया गया है। महापंचायत में इसका असर साफ नजर आया। अलग-अलग खापों के प्रमुख लोगों को मंच पर स्थान दिया गया था। यही नहीं, मंच से लेकर होर्डिंग और पोस्टरों तक पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और किसानों के मसीहा कहे जाने वाले बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई थीं। केजरीवाल ने दोनों नेताओं को माल्यार्पण करने के बाद ही संबोधन शुरू किया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Special Report: Chief Minister Arvind Kejriwal has announced Delhi model repeat in Uttar Pradesh in Kisan Mahapanchayat
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

सरकार बनाओ, ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त पाओ
केजरीवाल ने कहा, भाजपा सरकार किसानों से ट्यूबवेल लगाने के 25 हजार रुपये ले रही है। गांवों तक में बिजली के मीटर लगा दिए हैं। दिल्ली में 73 फीसदी लोगों के बिजली बिल जीरो आते हैं। आप लोग अच्छी नीयत की सरकार ले आओ, रसोई गैस ही नहीं, पेट्रोल के दाम भी कम हो जाएंगे। हमारी सरकार बनने पर ट्यूबवेल के साथ बिजली भी मुफ्त कर देगी। हमने दिल्ली चुनाव से पहले कहा था कि बिजली कंपनियों को ठीक कर देंगे और ये भी कहा था कि 24 घंटे बिजली देंगे। छह साल में बिजली कंपनियों को ठीक कर दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed