मुजफ्फरनगर के मोरना ब्लाक का गांव जड़वड़ और कटिया देश भक्ति की मिसाल बने हैं। दोनों गांव सटे हुए हैं, जिस कारण इनका नाम एक साथ बोला जाता है। यहां के 150 से ज्यादा युवा सिविल पुलिस और भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सेना का जवान संजीव भूटान में देश की आन और शान के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। किसान परिवारों के ये लाल मातृभूमि की रक्षा में जान हथेली पर लेकर अपने फर्ज पर डटे हुए हैं।
हर दिल में देश सेवा का 'सपना', इस गांव के युवा पेश कर रहे देशभक्ति की मिसाल
जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में बसा जड़वड़ और कटिया गांव सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों में तैनात युवा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्ररेणा स्रोत बने हैं। देश की सेवा के जज्बे के चलते नक्सलियों से लोहा लेते हुए सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान हरवेंदर पंवार ने अपने प्राण की आहुति देकर देश के लिए शहीद होने का गौरव पाया।
गुर्जर बहुल इस गांव के युवा सुबह- शाम सेना और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती होने के लिए कठिन शारीरिक अभ्यास करने में जुटे रहते हैं। दिन की शुरुआत यज्ञ में आहुति देकर की जाती है। वहीं दिन रात शिक्षा का अध्ययन करते हैं। बड़े बुजुर्गों के साथ खेती में हाथ बंटाना और देश सेवा के सपनों के अलावा यहां के युवाओं को कुछ नहीं सूझता है। टोलियों में इकट्ठा युवा देश भक्ति के गीत गाते और शहीदों के बारे में बाते करते हुए दिखाई देते हैं। ग्रामीण अपने परिवार के साथ शहीद हरविंदर के मकान के सामने से गुजरते हैं तो वह अपने बच्चों को शहीद का घर दिखाकर देश की सेवा के लिए सेना में जाने के लिए मानसिक रूप से तैयार कर मजबूती प्रदान करने में लगे रहते हैं।
सेना में भर्ती गांव के लाल
प्रमोद कुमार सूबेदार ग्वालियर, प्रदीप कुमार हवलदार जम्मू, संजीव कुमार भूटान, प्रदीप सिंह एयर टेक्निकल इंजीनियर सिलीगुडी बंगाल, विनीत कुमार पैरा कमाण्डो श्रीनगर, सतेंद्र कुमार पैरा कमाण्डो नागलैंड, अंकित कुमार पैराशूट आगरा, सुभाष कुमार श्रीनगर, इसम सिंह केरल, मनोज कुमार वाराणसी, मनिंदर राजौरी जम्मू, श्रीकांत उत्तराखण्ड, धीरज गुवाहाटी आसाम, अनिल कुपवाडा जम्मू, सुमित जोधपुर राजस्थान, हरेंद्र सिंह पुलवामा श्रीनगर, मोहित कुमार श्रीनगर, विकास सिंह श्रीनगर, महेश कुमार देहरादून, रमेश कुमार पासीघाट अरूणाचल, सर्वेंद्र कुमार उड़ीसा, बोबिंदर पटियाला पंजाब।
- सीआरपीएफ में सेवारत :- नगेंद्र कुमार श्रीनगर, जोगेंद्र कुमार श्रीनगर, नीटू सिंह मेरठ, अरविंद कुमार दिल्ली, ओंकार सिंह कश्मीर, उदयवीर सिंह दिल्ली, जितेंद्र पंजाब, नीटू कुमार जम्मू, अनुज श्रीनगर।
- आईटीबीपी में सेवारत:- अमित कुमार रायबरेली, विपिन कुमार रायबरेली, मोनू उत्तराखण्ड।
- सीमा सुरक्षा बल में सेवारत:- अंकित कुमार दिल्ली, मोनू कुमार आसाम, प्रवीण सिंह केरल।
- सीआईएसफ में सेवारत:-अनिल कुमार मध्यप्रदेश, राधेश्याम रुड़की
- आरपीएफ में सेवारत:- हरीशपाल छतीसगढ़, जितेंद्र कुमार चेन्नई
- एयरफोर्स में सेवारत- रिंकू सिंह दिल्ली।
- दिल्ली पुलिस में सेवारत:-दिनेश कुमार, राजदीप कुमार, अनुज कुमार, सुमित कुमार, अमित कुमार, विचित्रा देवी।