यूपी के मेरठ में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ तो पांच लोगों की सांसें थम गईं। घटना के बाद मृतकों के गांव में कोहराम मच गया। अगली स्लाइडों में देखें हादसे की तस्वीरें:-
2 of 9
महिला की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग (गंग नहर पटरी) पर तेज रफ्तार कार अगला टायर फटने के बाद नहर में जा गिरी। अर्टिगा कार में देवरिया के दो परिवारों के 11 सदस्य सवार थे। इनमें पांच लोगों की मौत हो गई। जिनमें गुरुग्राम निवासी कार का चालक भी था।
3 of 9
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और विलाप करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पांच लोगों को पुलिस और राहगीरों ने बचा लिया। एक महिला नहर में बह गई। एनडीआरएफ और पीएसी की टीम ने देर शाम तक सर्च अभियान चलाया। लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया।
4 of 9
गंग नहर हादसे में पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती किया गया
- फोटो : अमर उजाला
मरने वालों में संदीप (30) पुत्र कपूर चंद गुप्ता निवासी गांव पिंडी थाना लार जिला देवरिया, संदीप का पुत्र आशुतोष (5), अंश (8) पुत्र देवी प्रसाद निवासी भटवलिया थाना कोतवाली जिला देवरिया, अंशिका (3) देवी प्रसाद, अर्टिगा कार के चालक विक्की यादव (30) पुत्र विद्यानंद हंस एंक्लेव, राजीव चौक गुरुगाम की मौत हो गई।
5 of 9
गंग नहर में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, देवी प्रसाद की पत्नी रिंकी (28) लापता है। जबकि सालिनी (21) व छोटी बहन सोनी (19) पुत्री राजेश निवासी नन्हैड़ा जिला देवरिया, देवी प्रसाद पुत्र दरबारी लाल निवासी भटवलिया जिला देवरिया, आशा पत्नी संदीप निवासी पिंडी (28) और संदीप की पुत्री आराध्या (4) घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।