सहारनपुर में गंगोह रोड स्थित चंद्र विहार कॉलोनी में घर में पटाखों की पैकिंग के दौरान विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ मकान की छत टूट गई तो पड़ोसियों के मकानों में भी दरारें आ गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और आसपास के लोग दहल उठे। अगली स्लाइडों में देखें तस्वीरें:-
2 of 7
विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त मकान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं हादसे में पैकिंग कर रही महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी उसकी बेटी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
3 of 7
मकान में बनते थे पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
कुतुबशेर थाना क्षेत्र में गंगोह रोड स्थित चंद्र विहार में सावित्री (55 वर्ष) अपनी बेटी सीमा (22 वर्ष) और बेटे विनोद के साथ रहती थी। सावित्री और सीमा अपने घर की दूसरी मंजिल पर पटाखे बनाने का कार्य करती थी।
4 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शनिवार सुबह लगभग सात बजे सावित्री और सीमा ऊपर कमरे में पटाखों की पैकिंग कर रही थीं जबकि विनोद नीचे कमरे में सो रहा था। इसी दौरान अचानक पटाखों में आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ऊपर कमरे की छत धराशाई हो गई जहां पटाखे रखे थे। नीचे की ओर उस हिस्से का लिंटर भी टूट गया। धमाकों के साथ पटाखे फूटते रहे। इससे सावित्री और सीमा बुरी तरह झुलस गईं। धमाकों की आवाज बंद होने पर लोगों ने सावित्री और सीमा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सावित्री की मौत हो गई।
5 of 7
मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय, कुतुबशेर थाना पुलिस और मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।