मेरठ में ईद से पूर्व बाज़ार में बंपर खरीदारी से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। मानसून डिस्काउंट का ग्राहकों ने भरपूर फायदा उठाया। बाज़ार खुलते ही ग्राहकों की दुकानों में भीड़ लग गई। घंटाघर के मीना बाजार में जहां सुबह से शाम तक चूड़ियां खनकती रहीं। वहीं ड्रेस मैचिंग की आर्टिफिशियल ज्वैलरी की खूब खरीददारी हुई।
ईद लाई बहार : बाजार में पहुंचे रिकॉर्ड खरीदार, मानसून ऑफर का ग्राहकों को मिला लाभ, सोशल डिस्टेसिंग हुई तार-तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार को ईद से पहले मिली ईदी
दो साल में कोविड के चलते यह पहला मौका रहा, जब दो ही दिन में व्यापारियों ने करोड़ों रुपये का कारोबार किया। बीते वर्ष ईद पर लॉक डाउन के चलते लोग पसंदीदा वस्तुओं की खरीदारी से वंचित रह गए थे। इस बार हर किसी ने दिल खोल कर खरीदारी की।
लिसाड़ी गेट बना किफायती शॉपिंग का नया मार्केट
लिसाड़ी गेट क्षेत्र भी अब सस्ती और अच्छी खरीदारी का नया सेंटर बनकर उभरा है। इस क्षेत्र में बी कैटेगरी का माल भी उपलब्ध है जो काफी सस्ता होता है। अभी तक सस्ते सामान के लिए लालकुर्ती और भगत सिंह मार्केट का नाम आता था। वहीं, शहर के बाहरी क्षेत्र कंकरखेड़ा, रोहटा रोड, मोदीपुरम, जागृति विहार, गंगानगर क्षेत्र में भी नए ब्रांडेड शोरूम खुले हैं।
ब्रांड पर मिली 50 प्रतिशत छूट
शहर के सभी ब्रांडेड शोरूम पर मानसून ऑफर में 50 प्रतिशत छूट दी गई। सदर, आबूलेन, बोम्बे बाज़ार और सेंट्रल मार्केट में भी सुबह से शाम तक ग्राहक आते रहे। आवश्यक वस्तुओं के साथ गिफ्ट आइटम की भी खरीदारी की गई। व्यापारियों में अमित बंसल ने बताया कि ईद के चलते दो दिन से बाजार में अच्छी डिमांड आ रही हैं। सोमवार व मंगलवार को बारिश होने के बावजूद अच्छी खरीदारी हुई।
बता दें कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। मेरठ जिले को 14 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। पीएसी और आरएएफ भी तैनात रहेगी। शांति समितियों को भी सक्रिय किया गया है।
एसपी सिटी ने कहा कि प्रतिबंधित जगहों पर कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। इबादत स्थलों पर नमाज की इजाजत नहीं है, इसको लेकर पुलिस विशेष तौर पर निगरानी रखेगी। व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर भी गणमान्य लोगों से पुलिस द्वारा सहयोग लिया गया है।