फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद पर दुआ में उठे हजारों हाथ: मेरठ में कारी शफीकुर्रहमान का बड़ा बयान, कहा- 'मुल्क में जो हो रहा वह ठीक नहीं'

Thu, 11 Apr 2024 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Apr 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
Eid: Qari Shafiqur Rahman big statement in Meerut,  What is happening in country is not right
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में  ईद उल फितर के अवसर पर शाही ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी इस दौरान सभी ने देश में अमन और भाईचारे के लिए दुआएं की। इस दौरान हजारों की संख्या में अकीदतमंद शाही ईदगाह में मौजूद रहे। यहां कारी शफीकुर्रहमान ने लोगों को नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने देश के मौजूदा हालात पर सवाल उठाए।
Eid: Qari Shafiqur Rahman big statement in Meerut,  What is happening in country is not right
मेरठ में ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला

कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि। हिंदुस्तान में मुसलमान किराएदार नहीं है, बल्कि साझेदार है। हमारे देश में पिछले 10 वर्ष से ऐसा माहौल बना हुआ है, जिसे आपसी भाईचारा कटता चला जा रहा है, जबकि हमारा देश हिंदू मुस्लिम के भाईचारे के नाम से जाना जाता था। अब इस समय मुसलमान के साथ ज्यादती हो रही है। जो मुल्क में चल रहा है वह ठीक नहीं है।

Eid: Qari Shafiqur Rahman big statement in Meerut,  What is happening in country is not right
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदू हमारा बड़ा भाई है। यानी मुसलमान छोटे भाई के रूप में है। हमें एक दूसरे के सम्मान में खड़े रहना चाहिए। उन्होंने तकरीर करते हुए मुसलमान को भी सुधारने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ईमान का रिश्ता कयामत में भी साथ रहेगा। ईमान वाला एक दूसरे की सिफारिश बनेगा। उन्होंने कहा कि ईमान को मजबूती से पकड़ लो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Eid: Qari Shafiqur Rahman big statement in Meerut,  What is happening in country is not right
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने शाही ईदगाह से सभी मुसलमान को एकजुट होकर किसी एक को लोकसभा चुनाव में अपना वोट करें, ताकि तमाम आवाम के हित में सोचने वाली देश में हुकूमत बने। उन्होंने कहा कि जिस पैसे को आप मेहनत से कमा रहे हैं, उसको बिना वजह खर्च मत करिए। इस पैसे की जरूरत कभी भी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Eid: Qari Shafiqur Rahman big statement in Meerut,  What is happening in country is not right
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं कि मुसलमान ने अपनी कौम को केवल मुसलमान दुकानदारों से ही सामान खरीदने के लिए कहा है, जबकि ऐसा नहीं है। ये कुछ लोग दुष्ट विचार कर रहे हैं। हिंदुस्तान का भाईचारा तोड़ने का भले ही प्रयास किया जा रहा हो लेकिन यह टूटने वाला नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed