फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: ईद पर पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने से रोका, नोकझोंक, लगे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे

Thu, 11 Apr 2024 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Apr 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Namazies clashed to police over stopping people from offering Namaz on the road
नमाजियों की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

देश भर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ महानगर में सुबह सवा आठ बजे शाही ईदगाह में नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। वहीं, पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।



शाही ईदगाह में नमाजियों की संख्या बढ़ी तो लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उनकी एक न सुनी और वहां से किसी अन्य स्थान पर जाकर नमाज अदा करने के निर्देश दिए। 

Meerut: Namazies clashed to police over stopping people from offering Namaz on the road
मेरठ में नमाज, पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में जहां ईद का चांद नजर आने के बाद से देर रात तक ईद की खरीदारी की गई। वहीं गुरुवार सुबह छह बजे से ही शाही ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने लोग पहुंच गए थे। पूरा ईदगाह भीड़ से भर गया। ईदगाह में जगह न मिलने पर लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ने का प्रयास किया।

Meerut: Namazies clashed to police over stopping people from offering Namaz on the road
मेरठ में नमाज, पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में पुलिस-प्रशासन ने ईद की नमाज के दौरान शहर में किसी भी स्थान पर नमाज न करने के निर्देश दिए हुए थे। इसके बावजूद दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर नमाज पढ़ने वालों की भीड़ जमा होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Namazies clashed to police over stopping people from offering Namaz on the road
मेरठ में नमाज, पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

ईदगाह परिसर हाउसफुल होने के बाद पुलिस ने दिल्ली रोड पर बेरिकेडिंग कर भीड़ को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ नमाजियों की पुलिस से नोकझोंक हुई, नमाजियों ने 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली और वह वापस किसी अन्य ईदगाह और मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लौट गए।

विज्ञापन
Meerut: Namazies clashed to police over stopping people from offering Namaz on the road
मेरठ में नमाज, पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शाही ईदगाह में नमाज अदा कराते हुए कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमान किराएदार नहीं है, बल्कि साझेदार हैं।  हमारे देश में पिछले 10 वर्ष से ऐसा माहौल बना हुआ है, जिसे आपसी भाईचारा कटता चला जा रहा है, जबकि हमारा देश हिंदू-मुस्लिम के भाईचारे के नाम से जाना जाता था। अब इस समय मुसलमान के साथ ज्यादती हो रही है। जो मुल्क में चल रहा है वह ठीक नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed