फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने जेसीबी से ढहाया शमशाद का घर, मां-बेटी की हत्या कर बेडरूम में दबा दिया था शव, ऐसे सामने आया सच

Thu, 23 Jul 2020 02:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Jul 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
double murder case in meerut, Police demolished accused house from JCB
पुलिस ने जेसीबी से तोड़ा आरोपी का मकान - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर में हुए डबल मर्डर केस के सनसनीखेज खुलासे ने हर किसी को चौंका दिया। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। वहीं देर शाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के घर को जेसीबी से तहस नहस कर दिया। देखें ये तस्वीरे :-

double murder case in meerut, Police demolished accused house from JCB
पुलिस ने जेसीबी से तोड़ा आरोपी का मकान - फोटो : अमर उजाला

बिहार निवासी शमशाद ने मोदीनगर की रहने वाली प्रिया से दोस्ती की। उसने प्रिया को अपना नाम अमित गुर्जर बताया था। शमशाद ने प्रिया को प्रेमजाल में फंसाया और फिर दुष्कर्म के बाद शादी कर ली। इसके बाद प्रिया और उसकी बेटी को मेरठ के परतापुर में अपने साथ रहने के लिए बुला लिया। 




 
double murder case in meerut, Police demolished accused house from JCB
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हकीकत सामने आने पर शमशाद प्रिया से मारपीट करने लगा। वहीं दोनों में अनबन हो गई। बताया गया कि 28 मार्च 2020 को शमशाद और प्रिया के बीच मारपीट हो गई। जिसमें आरोपी शमशाद ने पहले प्रिया और फिर उसकी बेटी कशिश की गला घोंटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
double murder case in meerut, Police demolished accused house from JCB
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हत्या में शमशाद की पहली पत्नी अफसाना का भाई भी शामिल था। जीजा और साले ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपियों ने परतापुर थाने में प्रिया की सहेली चंचल निवासी मोदीनगर पर प्रिया को गायब करने का आरोप लगा दिया। 

विज्ञापन
double murder case in meerut, Police demolished accused house from JCB
मौके पर पहुंचे हिंदु संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को जब इस सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ तो हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बुलडोजर बुलाकर आरोपी का घर ध्वस्त करा दिया।हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपी शमशाद कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार उसकी तलाश की जा रही है।  

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed