फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: चीखते रहे परिजन, चाकू से वार करता रहा हिस्ट्रीशीटर, हत्या के बाद जातीय तनाव

Sat, 10 Sep 2022 05:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Sep 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
Deepak Chauhan Murder: man stabbed to death by history-sheeter in Meerut, communal tension
दीपक चौहान हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के दुल्हैड़ा गांव में दीपक चौहान की हत्या की वारदात से हर कोई सकते में है। इस सनसनीखेज हत्या सीन याद कर लोग सिहर उठते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार रात दीपक घर में परिवार संग सोए थे। रात करीब 11:30 बजे अचानक चाचा वीर सिंह की चीख-पुकार सुन दीपक जाग उठा और  शोर मचाया। हिस्ट्रीशीटर रितिक वाल्मीकि और उसका भाई भोलू वाल्मीकि दीवार फांद अंदर घुस गए। दोनों भाइयों के हाथों में जानवरों को काटने वाले चाकू थे। हिस्ट्रीशीटर ने दीपक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करता रहा और उनका परिवार बचाओ-बचाओ चीखता रहा।



दीपक की मां, पत्नी व दोनों बच्चे आरोपियों से जान बख्शने की मिन्नत करते रहे, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। आरोपी बोले कि उन्हें जेल जाने का डर नहीं है। हिस्ट्रीशीटर ने धमकी दी, जो सामने आएगा उसको मार देंगे। इस डर से पड़ोसी भी बचाने नहीं आए। आगे विस्तार से जानें इस हत्याकांड की पूरी कहानी।

Deepak Chauhan Murder: man stabbed to death by history-sheeter in Meerut, communal tension
दीपक चौहान हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

दीपक चौहान की हत्या से दुल्हैड़ा गांव में तनाव है। आरोपियों का घर फूंकने के बाद पुलिस ने गांव के चप्पे-चप्पे पर पहरा लगाया। पीड़ित परिवार ने कहा कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर नहीं चला तो वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालात बेकाबू होते देख अफसरों ने पीएसी बुला ली।

एसएसपी व एसपी सिटी, सीओ ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों पर मजबूत कार्रवाई करेंगे। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। चाचा वीरसिंह की तहरीर पर रितिक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। रितिक व उसके भाई भोलू को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित परिवार शाम पांच से रात 12:18 बजे तक शव दुल्हैड़ा मार्ग पर रखकर बैठे रहे। आधी रात को पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

 

Deepak Chauhan Murder: man stabbed to death by history-sheeter in Meerut, communal tension
दीपक की हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

हाथ नहीं आए दो आरोपी
दीपक की हत्या के बाद दुल्हैड़ा में जातीय तनाव हो गया। शुक्रवार दिनभर गांव में बवाल रहा। पुलिस पीड़ित पक्ष को समझाती रही कि दोनों आरोपी गिरफ्तार हो गए है। शव करीब सात घंटे सड़क रखकर जाम लगाने की गूंज लखनऊ तक पहुंची।

वहीं हालत बेकाबू होने पर रात 10 बजे पुलिस गांव से बाहर दुल्हैडा पुलिस चौकी पर आकर बैठ गई थी। रात 12:30 बजे पुलिस ने दीपक के भाई संदीप को समझाया, तब जाकर शव का अंतिम संस्कार के लिए परिजन राजी हुए। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। वहीं नामजद हत्यारोपी शिवम और डब्बू पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Chauhan Murder: man stabbed to death by history-sheeter in Meerut, communal tension
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
गांव में मातम, नहीं जले चूल्हे
दीपक की हत्या के बाद शुक्रवार को गांव में मातम छाया रहा। किसी के घर में चूल्हा नहीं जला। दिनभर ग्रामीण परिवार को सांत्वना देते रहे। पोस्टमार्टम के बाद दीपक का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण रो पड़े। उन्होंने आरोपियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग की। शनिवार को भी दिन पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। गांव में तनावपूर्ण शांति है।

 
विज्ञापन
Deepak Chauhan Murder: man stabbed to death by history-sheeter in Meerut, communal tension
हत्या के बाद गांव में तनाव - फोटो : Amar Ujala Meerut
मीनाक्षी चौहान नजरबंद
हंगामे की आशंका में पुलिस ने शव आने से पहले ही भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान को उनके घर में नजरबंद कर दिया। जानकारी होने पर भारी संख्या में महिलाएं उनके घर पहुंच गई और उन्हें मौके पर लेकर पहुंची।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed