बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में मेरठ जिला जेल में बंद मुस्कान ने सोमवार शाम को बेटी को जन्म दिया। जेल की बैरक में प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सामान्य डिलीवरी कराई गई। चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया है।
2 of 8
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
पति सौरभ की हत्या के बाद शव को नीले ड्रम में ठिकाने लगाने को लेकर देश भर में सुर्खियों में मुस्कान गिरफ्तारी के समय से ही गर्भवती बताई जा रही थी। पति की हत्या के मामले में उसे बीते 19 मार्च को जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन के मुताबिक उस समय जेल में उसकी तबीयत खराब होने पर जब अल्ट्रासाउंड कराया गया था तभी उसके गर्भवती होने का पता चला था। इसके बाद उसका जेल में ही विशेष ध्यान रखा जा रहा था। उसको गर्भवती महिलाओं की ही तरह डाइट दी जा रही थी।
3 of 8
मृतक साैरभ, आरोपी मुस्कान व साहिल
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार सोमवार सुबह मुस्कान को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जानकारी मिलने के बाद उसे तत्काल मेरठ मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शकुन की देखरेख में मुस्कान को रखा गया। डॉक्टरों का प्रयास था कि उसकी सामान्य डिलीवरी हो।
4 of 8
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को मुस्कान ने सामान्य प्रसव के तहत बेटी को जन्म दिया। इससे पहले मेडिकल में जेल कर्मचारी तैनात रहे। इस दौरान किसी को भी उससे मिलने नहीं दिया गया। मीडिया से भी मुस्कान को दूर रखा गया। किसी को भी जच्चा-बच्चा वार्ड की ओर जाने नहीं दिया गया।
5 of 8
मुस्कान व मृतक साहिल
- फोटो : अमर उजाला
मायके और ससुराल वाले नहीं आए
जेल प्रशासन की ओर से मुस्कान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए जाने की जानकारी उसके परिजनों को दी गई, लेकिन कोई भी उसे देखने नहीं गया। मुस्कान के माता-पिता, भाइयों ने भी उससे दूरी बनाए रखी। सौरभ के परिवार से भी कोई मेडिकल कॉलेज में मुस्कान और उसकी नवजात पुत्री को देखने को नहीं गया।