वेस्ट यूपी के मेरठ शहर में फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां एक दलित युवक की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस घटना से शहर में तनाव फैल गया। क्योंकि यह घटना उसी गांव (शोभापुर) की है जहां से दो अप्रैल को भारत बंद पर हिंसा ने विकराल रूप लिया था। जानिए पूरा मामला...
2 of 11
विलाप करते महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गोपीचंद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने के बाद मेरठ शहर में फिर माहौल गर्मा गया है। बृहस्पतिवार को किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसको लेकर एसएसपी ने देर रात बैठक की। एसएसपी ने पुलिस का स्पेशल दस्ता बनाया है। ये दस्ता देहात में सादी वर्दी में गांव में तैनात कर दिया गया है।
3 of 11
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मानना है कि गोपीचंद की हत्या को लेकर लोग बवाल करने की कोशिश कर सकते हैं। बुधवार आधी रात को सांसद व विधायकों से बात करके पुलिस ने शोभापुर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कराने में पुलिस ने एक जनप्रतिनिधि से भी सहयोग मांगा है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों का गुस्सा फूट सकता है।
शोभापुर से उठी थी चिंगारी
4 of 11
गांव में पुलिसफोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बवाल की चिंगारी शोभापुर गांव से ही उठी थी। उपद्रवियों ने शुरूआत में शोभापुर पुलिस चौकी को फूंका था। जिसके चलते शोभापुर गांव के लोग पुलिस ने सबसे ज्यादा नामजद किये थे। पुलिस उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है, इसका मेसेज पूरे शहर में है। माहौल लगभग शांत हो चुका था, लेकिन बुधवार को गोपीचंद की हत्या के बाद माहौल फिर बदल गया।
हर चौखट पर पुलिस होगी
5 of 11
पुलिसफोर्स के साथ गांव में पहुंची एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर रात गोपीचंद के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस का मानना है कि सुबह लोगों की भीड़ उमडे़गी। इसको देखते बृहस्पतिवार सुबह शोभापुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रात में आरएएफ, पीएसी और भारी पुलिस फोर्स ने शोभापुर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया।