उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दो युवकों ने 1.15 लाख की सुपारी लेकर अपने ही दोस्त की हत्या कर डाली। वहीं सुपारी देने वाले फैक्टरी मालिक के मृतक युवक की पत्नी से संबंध होने की बात भी सामने आई है। आगे जानिए पूरा अपडेट-
2 of 7
विलाप करता मृतक का भाई
- फोटो : अमर उजाला
जानसठ के गांव तिसंग निवासी युवक राहुल को घर से बुलाने के बाद उसकी चाकू और सुए से गोदकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के लिए फैक्टरी मालिक ने 1.15 लाख की हत्यारोपियों को सुपारी दी थी।
वहीं पुलिस ने महज 12 घंटे में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। हालांकि सुपारी देने का आरोपी व फैक्टरी मालिक अभी फरार है। आरोपी फैक्टरी मालिक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
3 of 7
थाने पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि राहुल (35 वर्ष) राजमिस्त्री था, जबकि उसकी पत्नी व बहन गांव में ही राजकमल की वॉलीबाल बनाने की फैक्टरी में काम करती हैं। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि राहुल को उसके गांव के ही दोस्त सौरभ ने रविवार सुबह करीब नौ बजे फोन कर जानसठ जाने के लिए घर से बुलाया, जिसके बाद उसका सुराग नहीं लगा। देर रात तक भी युवक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
4 of 7
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उधर, राहुल को घर से बुलाकर ले जाने वाला सौरभ अपने कैलावड़ा (खतौली) निवासी ममेरे भाई अंकित के साथ शराब के नशे में गांव में घूमता हुआ मिला। पीड़ित परिजनों ने सौरभ से राहुल के संबंध में पूछताछ की। उसकी बातों पर संदेह होने पर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
5 of 7
मुजफ्फरनगर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीओ शकील अहमद ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने राहुल की शराब पिलाने के बाद हत्या करने की जानकारी दी। इस पर रविवार की रात में ही युवक का शव व उसकी बाइक के साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू व सुआ गांव राजपुर कलां के जंगल से बरामद कर लिया गया।