{"_id":"6af989f3c62dc6812d004677","slug":"kanpur-ghatampur-sub-post-office-scam-sub-postmaster-and-postal-assistant-arrested-police-send-both-to-jail-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: घाटमपुर उप डाकघर घोटाला, उप डाकपाल और डाक सहायक गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: घाटमपुर उप डाकघर घोटाला, उप डाकपाल और डाक सहायक गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल
Sun, 15 Nov 2026 04:01 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:01 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर उप डाकघर में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले में पुलिस ने आरोपी उप डाकपाल और डाक सहायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खाताधारक की शिकायत और विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद दोनों को पहले ही निलंबित कर दिया गया था और शनिवार को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर उप डाकघर में वित्तीय अनियमितता के आरोपी उप डाकपाल व डाक सहायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों को खाता धारक आकांक्षा चौरसिया की शिकायत पर जांच के बाद निलंबित कर दिया गया था। साथ दोनों के खिलाफ डाक अधीक्षक द्वारा शनिवार को प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
मालूम हो कि कानपुर डाकघर अधीक्षक रवि कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आकांक्षा चौरसिया ने शिकायत देकर पिता के खाते से चार लाख 15 हजार रुपए, दो लाख 98 हजार रुपये गबन करने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच में तत्कालीन डाक सहायक शिवम सचान निवासी बिजौली थाना चांदपुर, जनपद फतेहपुर व उप डाकपाल राकेश कुमार मिश्रा निवासी कृष्ण विहार नौबस्ता को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस में दोनों को गिरफ्तार कर लिया
इसके बाद दोनों के खिलाफ डाक अधीक्षक रवि कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस में दोनों को कस्बे की पोस्ट ऑफिस गाली से रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
