{"_id":"5f802e928ebc3ec5f1251e2f","slug":"foreign-prostitution-racket-bail-rejected-of-nitin-prajapati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देह व्यापारः सरगना महिला के साथी को नहीं मिली जमानत, ऑन डिमांड बुलाते थे विदेशी युवतियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देह व्यापारः सरगना महिला के साथी को नहीं मिली जमानत, ऑन डिमांड बुलाते थे विदेशी युवतियां
Sat, 10 Oct 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
होटल में चल रहा था देह व्यापार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जेल में बंद देह व्यापार की सरगना महिला के सहयोगी निक्की उर्फ नितिन प्रजापति निवासी कच्ची सराय की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी।
देह व्यापारः पकड़ी गईं युवतियां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि विगत तीन फरवरी को तत्कालीन सीओ सदर विकास जायसवाल ने मुखबिर की सूचना पर होटल ताज हैवन में छापा मारा था। विदेशी युवतियों सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी महिला, होटल मालिक राहुल मिश्रा, निक्की को पकड़ा गया था।
विदेशी युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
भीमा से पूछताछ में मिली थी पुलिस को जानकारी
थाना ताजगंज पुलिस ने विदेशी युवतियों से देह व्यापार करने वाले धांधूपुरा निवासी भीमा को जनवरी में पकड़कर जेल भेजा था। वह रशियन युवतियों को ठेके पर बुलाता था। इसके बाद पांच सितारा से लेकर अन्य होटलों में सप्लाई करता था। पुलिस से आरोपी से पूछताछ और मोबाइल से सुनील उर्फ अभिषेक का नाम मिला था। पूर्व में पकड़ी गई महिला से भी संबंध की जानकारी मिली थी। यह महिला काफी सुर्खियों में रही थी।

इसी होटल में पकड़ा गया देहव्यापार
- फोटो : अमर उजाला
अब तक इन आरोपियों को भेजा जेल
देह व्यापार की सरगना महिला, राहुल मिश्रा, होटल संचालक निवासी कृष्णापुरी कालोनी, ताजगंज। नितिन उर्फ निक्की प्रजापति, होटल संचालक निवास कच्ची सराय, ताजगंज। अर्पित निवासी कलाकुंज, मारुति एस्टेट। राहुल निवासी बाग मुजफ्फर खां। दो युवती निवासी नई दिल्ली। तीन युवती निवासी उज्बेकिस्तान।

होटल के कमरे में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी राहुल कुशवाहा ने बताया कि वह होटल में काफी समय से काम कर रहा है। होटल ताज हैवन को अलीगढ़ निवासी प्रशांत राघव और बाह निवासी राहुल मिश्रा साझेदारी में चलाते हैं। पहले होटल का नाम प्रशांत होटल था। बाद में नाम बदल लिया गया। राहुल का भाई अभिषेक दिल्ली के दलालों से बात करता है। युवतियों को दो से तीन दिन के लिए भेजा जाता है। दलाल व्हाट्स एप पर बुकिंग करते हैं। बस से युवतियां आगरा पहुंच जाती हैं। युवतियों को स्थानीय दलाल का मोबाइल नंबर बताया जाता है। नाम की जानकारी नहीं होती है। आगरा आने पर वह उससे संपर्क करती हैं। इसके बाद होटल में रोक दी जाती है। विदेशी युवती को एक रात के 15 हजार रुपये तक मिलते हैं, जबकि देसी युवती को छह से दस हजार रुपये दिए जाते हैं। दो से तीन दिन रुकने के बाद युवतियों को वापस भेज दिया जाता था। राहुल कमीशन के रूप में 500 से एक हजार रुपये तक लेता है।