Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Out-of-control vehicle hits two motorcycles; driver flees

Chamoli News: बेकाबू वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चालक फरार

Sun, 15 Nov 2026 03:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 15 Nov 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control vehicle hits two motorcycles; driver flees
बदरीनाथ हाइवे पर लंगासू में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
फोटो
विज्ञापन

जिलासू। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित लंगासू मुख्य बाजार में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात की है। एक तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले लेकिन तब तक चालक फरार हो चुका था। स्थानीय यशवंत असवाल ने लंगासू पुलिस चौकी और आपातकालीन सेवा 112 को घटना की सूचना दी। क्षतिग्रस्त हुई बाइकों में एक नाजिम और दूसरी समीम अख्तर दोनों ठेकेदार की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वाहन और चालक की पहचान के लिए बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed