फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर की फिल्मी कहानी: 22 साल बाद पिता की मौत का बदला, बसपा नेता की हत्या से दहला इलाका

Sun, 29 Aug 2021 01:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Aug 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
UP News: BSP leader Manoj Chaudhary was shot dead over old enmity in Meerut and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ के लावड़ में बसपा नेता मनोज की हत्या के पीछे की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह है। वर्ष 2008 में फहीमपुर जिला मुजफ्फरनगर निवासी अमित की लावड़-चिंदौड़ी मार्ग पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान उसका बेटा अतुल छोटा था। इस हत्या में मनोज विहान पर मुखबरी करने का आरोप लगा था। हालांकि, यह मुकदमा खारिज हो चुका है, लेकिन अतुल तभी से रंजिश रखता था। 



मनोज के भतीजे रिंकू ने एसएसपी को बताया कि आए दिन अतुल उनके घर पर लगे शटर पर हाथ मारता रहता था और एक-दो बार उसने घर पर गोली भी चलाई। शनिवार को अतुल ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ हरेंद्र के घर पर बैठे मनोज की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। उसने फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया। बचपन में पिता का साया सिर से उठने के बाद अतुल के मन को गहरा आघात लगा। तभी से वह अपने पिता की हत्या का बदला लेने की ठान चुका था। 

UP News: BSP leader Manoj Chaudhary was shot dead over old enmity in Meerut and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

रिंकू ने बताया कि अमित की फहीमपुर गांव में भी रंजिश थी। वहां दो हत्याएं हो चुकी हैं। इस रंजिश के चलते अमित मकान और खेती की जमीन बेचकर चिंदौड़ी गांव में अपनी ससुराल में आ गया था। यहां,अपना मकान और जमीन खरीद ली थी। अब मनोज की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है। पत्नी आशा देवी, बेटा प्रशांत को परिजन और ग्रामीण सांत्वना दे रहे थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव रालोद कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और एसएसपी प्रभाकर चौधरी से जल्द कार्रवाई की मांग की।

UP News: BSP leader Manoj Chaudhary was shot dead over old enmity in Meerut and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

रिंकू के मुताबिक अतुल उनके घर पर पहले भी फायरिंग कर चुका था। उन्होंने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। घटना से पहले मनोज घर के बराबर में गांव निवासी कालीचरण शर्मा के यहां बैठा था। इस दौरान वह कैमरे की नजर में था। जैसे ही वह वहां से हटा तो हत्या कर दी गई। हालांकि संभावना है कि आरोपी आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए होंगे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर अपने कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: BSP leader Manoj Chaudhary was shot dead over old enmity in Meerut and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पिता की हत्या की तरह दिया घटना को अंजाम
अमित की हत्या के दौरान आरोपियों ने पहले गोली मारी। इसके बाद अमित भागने लगा। फिर भागने समय जान जाने तक गोलियां बरसाते रहे। शनिवार को अतुल ने अपने साथियों के साथ मनोज पर पहली गोली दागी और उसके भागने पर गोलियां चलाई। जब मनोज गोली लगने के बाद गिर गया तो हत्यारे उस पर गोलियां चलाते रहे। 

विज्ञापन
UP News: BSP leader Manoj Chaudhary was shot dead over old enmity in Meerut and see photos
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरे घर पर यह क्या कर रहे हो
मनोज की हत्या के दौरान जैसे ही हरेंद्र ने अतुल से कहा कि यह क्या कर रहे हो मेरे घर पर गोली क्यों मार रहे हो। तो दूसरे बदमाश ने हरेंद्र पर तमंचा तान दिया और गोली मारने का प्रयास किया। लेकिन, गोली अटक जाने के कारण हरेंद्र को गोली नहीं लग सकी। वहीं, इस घटना को छत के ऊपर से देख रही हरेंद्र की पुत्रवधू की चीख निकल गई और वह छत पर ही बेसुध हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed