फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Suspicious missile-like object found in Pathankot canal; sensation in the area

Jalandhar News: जम्मू के ध्यानार्थ - पठानकोट नहर में मिली संदिग्ध मिसाइलनुमा वस्तु, इलाके में मची सनसनी

Sat, 19 Sep 2026 04:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 19 Sep 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
Suspicious missile-like object found in Pathankot canal; sensation in the area
पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। शाहपुर गेट क्षेत्र में पानी के बीच एक संदिग्ध मिसाइलनुमा वस्तु मिलने से सनसनी फैल गई। यह वस्तु बम या मिसाइल जैसी दिखने के कारण स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शी मोहन लाल ने बताया कि फैक्टरी से लौटते समय पानी के पास उनकी नजर इस संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। उन्हें यह पहली नजर में मिसाइल या बम जैसी लगी। उन्होंने बिना जोखिम उठाए तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि 112 कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पानी के अंदर संदिग्ध वस्तु बरामद की।
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते को माैके पर बुलाया
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया है। विशेषज्ञों की मौजूदगी में वस्तु को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद उसकी विस्तृत जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह वस्तु वास्तव में क्या है। यह भी पता चलेगा कि इसमें कोई विस्फोटक या खतरा तो मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 02 पठानकोट नहर पानी में मिसाइलनुमा वस्तु।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed