फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Shooter in Ajmeet murder case arrested in police encounter

Amritsar News: अजमीत मर्डर केस का शूटर पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 04:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 19 Sep 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
Shooter in Ajmeet murder case arrested in police encounter
बदमाश का पिस्तौल और मोटरसाइकिल ।मौके पर पुलिस पार्टी ।
सरहाली थाने और इलाके में एनकाउंटर के दौरान साजनप्रीत सिंह काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्री खडूर साहिब। दिसंबर 2022 के सरहाली आरपीजी हमले के साजिशकर्ता अजमीत सिंह की हत्या के वांछित हमलावर साजनप्रीत सिंह को शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वह गांव कोट मोहम्मद खा का निवासी है और गिरफ्तारी के दौरान घायल हो गया।
पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल, 30 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन और 7 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक आई रिपु तपन सिंह संधू, पुलिस उपाधीक्षक रविशेर सिंह और शिवदर्शन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्हें सूचना मिली थी कि साजनप्रीत सिंह हथियारों के साथ इलाके में घूम रहा है। सरहाली थाने के मुख्य उप निरीक्षक बलबीर सिंह बेली और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक रूपिंदरपाल सिंह की संयुक्त टीम ने नाैशहरा पुल के पास नाकाबंदी की। जब साजनप्रीत सिंह को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हवा में फायरिंग की। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अजमीत सिंह की हत्या
रिपु तपन सिंह संधू ने बताया कि नवंबर 2022 में सरहाली थाने पर आरपीजी हमला हुआ था। इस हमले की साजिश सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में बंद अजमीत सिंह ने रची थी। आतंकी लखबीर सिंह, सतबीर सिंह सत्ता नौशेरा और जैसल चंबल के समूह से जुड़ा अजमीत सिंह 18 अगस्त को जेल से रिहा हुआ था। 11 सितंबर को दो हमलावरों ने बाइक पर अजमीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में साजनप्रीत सिंह पन्नू अजमीत सिंह के हत्यारों में शामिल पाया गया। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed