फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Shelter from Rain Turns Fatal, Lightning Kills Two Shepherds Standing Under Trees

शहडोल: बारिश से बचने का ठिकाना बना मौत की वजह, आकाशीय बिजली ने ली पेड़ के नीचे खड़े दो चरवाहों की जान

Sat, 19 Sep 2026 04:08 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 04:08 PM IST
सार

बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जयसिंहनगर और जैतपुर क्षेत्र में मवेशी चराने गए दो चरवाहे बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े हुए, तभी बिजली गिरने से दोनों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Shahdol: Shelter from Rain Turns Fatal, Lightning Kills Two Shepherds Standing Under Trees
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही मवेशी चराने के लिए जंगल गए थे और अचानक रिमझिम बारिश शुरू होने पर दोनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ों पर आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटनाएं जयसिंहनगर और जैतपुर थाना क्षेत्र में हुई हैं।

विज्ञापन


बिजली की चपेट में आया युवक
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ढोलर गांव निवासी मुन्ना सिंह गोंड (50) मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मुन्ना एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया। तभी अचानक आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक मुन्ना घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह जंगल में पेड़ के नीचे उसका शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जबलपुर: छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में एक और आरोपी को राहत, कोर्ट ने दवा विक्रेता को दी जमानत, एक याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


जैतपुर में भी चरवाहे की गई जान
दूसरी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदौड़ी की है। यहां 55 वर्षीय हुबलाल बैगा बकरियां चराने जंगल गया था। बारिश शुरू होने पर वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

जंगल से गुजर रहे अन्य चरवाहों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर दोनों मौतें आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed