सेना के एक कर्मचारी का राज खुला तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपी कर्मचारी ने महिलाओं को धोखा देकर चार शादियां कीं। अब दूसरी पत्नी ने उसे तीसरी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इससे बखेड़ा हो गया और पति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आखिर खुल गया राज
चार महिलाओं की जिंदगियां बर्बाद करने वाले आरोपी सैन्यकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सैन्यकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज किया गया है। वहीं हैदराबाद से आई दूसरी पत्नी ने शुक्रवार को उसे तीसरी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद आरोपी सैन्यकर्मी की चार शादियों का राज खुला तो हर कोई हैरान रह गया। माना जा रहा है कि अभी आरोपी के और भी कई बड़े राज खुल सकते हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
2 of 7
फौजी का खुला राज।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार राजस्थान में सेना में क्लर्क है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी में रह रहा है। उसने चार शादियां कर रखी हैं। पहली पत्नी का नाम मोनिका और तीसरी का नाम चांदनी अंसारी है।
3 of 7
आरोपी सैन्यकर्मी।
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को दूसरी पत्नी हैदराबाद से मेरठ पहुंची। कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में तीसरी बीवी के साथ रह रहे मनीष को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पर मनीष ने तीसरी पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की पिटाई कर दी। हंगामा होता देखकर दोनों को पुलिस कंकरखेड़ा थाने ले आई।
4 of 7
चार शादी का मामला।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद थाने में भी हंगामा हुआ। दूसरी पत्नी का कहना है कि 2015 में मनीष ने उससे मंदिर में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। काफी समय से मनीष गायब था।
5 of 7
पहली पत्नी के साथ आरोपी।
- फोटो : amar ujala
धोखा देकर करता है शादी
दूसरी पत्नी ने कहा कि मेरा पति मनीष धोखेबाज और अय्याश है। पहले पहली पत्नी को धोखा दिया। झूठ बोलकर 2015 में उससे दूसरी शादी की। अब उसे भी धोखा देकर तीसरी पत्नी के साथ मेरठ में रहने लगा। उसने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर इंसाफ की मांग की है।