फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में बदमाशों की शामत, मुठभेड़ में दो शातिर आरोपी घायल, देखिए ये तस्वीरें

Mon, 26 Oct 2020 05:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Oct 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Two croks has injured and arrested in police encounter at Baghpat
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के खरखौदा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें-

UP Crime News: Two croks has injured and arrested in police encounter at Baghpat
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि पकड़े गए बदमाशों ने तीन दिन पूर्व बाइक सवार दंपती से लूटपाट की थी। खरखौदा पुलिस ने रविवार को अतराड़ा-खासपुर संपर्क मार्ग पर गैस गोदाम के पास बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दोनों बदमाशों को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से दो तमंचे व एक चाकू बरामद किया है।

UP Crime News: Two croks has injured and arrested in police encounter at Baghpat
बदमाशों के पास से बरामद हुआ असलहा - फोटो : अमर उजाला

सीओ किठौर देवेश सिंह के अनुसार, 23 अक्तूबर को हापुड़ के कनिया गांव से बाइक पर मेरठ लौट रहे दंपती से बाइक सवार बदमाशों ने धीरखेड़ा फ्लाईओवर के पास जेवरात व नकदी लूट ली थी। खरखौदा पुलिस रविवार को गांव में जांच के लिए पहुंची थी। बाइक सवार तीन युवक पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए गांव खासपुर संपर्क मार्ग पर गन्ने के खेत में घुस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Two croks has injured and arrested in police encounter at Baghpat
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

वहीं जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाश आबिद उर्फ आकिब पुत्र सलीम निवासी समर गार्डन लिसाड़ी गेट व आयुष उर्फ राहुल पुत्र सुशील निवासी कव्वाली गेट मवाना को पुलिस ने मेडिकल में भर्ती कराया। जबकि प्रदीप पुत्र रवि निवासी कव्वाली गेट मवाना को जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को मेडिकल में भर्ती करा दिया और तीसरे को जेल भेज दिया। पुलिस ने तीनों बदमाशों से दो दिन पहले दंपती से लूटी गई रकम में से बचे छह हजार रुपये, एक अंगूठी, एक चेन, एक मोबाइल बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन
UP Crime News: Two croks has injured and arrested in police encounter at Baghpat
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

आयुष पर आठ और आबिद पर पांच मामले दर्ज
आरोपी आयुष पर थाना मवाना, हस्तिनापुर, ब्रह्मपुरी व खरखौदा में लूट, डकैती व जानलेवा हमले के आठ मामले दर्ज हैं। आबिद पर थाना ब्रह्मपुरी, खरखौदा में लूट व डकैती के पांच मामले दर्ज हैं। वहीं, प्रदीप पर खरखौदा थाने में लूट सहित जानलेवा हमले के चार मामले दर्ज हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed