फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: दिन निकलते ही बड़ी वारदात, सीमेंट व्यापारी की हत्या के बाद... अफसरों में मचा हड़कंप

Mon, 26 Oct 2020 11:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Oct 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Miscreants has kidnap an iron trader after the murder of a cement trader in Baraut of Baghpat district
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में फिर से रंगदारी का मामला सामने आया है। बड़ौत में एक लोहा व्यापारी का अपहरण करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बड़ौत में हाल ही में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जनपद में इस तरह का माहौल देख लोगों में दहशत है। आगे जानिए पूरा अपडेट-

Miscreants has kidnap an iron trader after the murder of a cement trader in Baraut of Baghpat district
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

ये है पूरा मामला
बड़ौत की खत्री गढ़ी निवासी लोहा व्यापारी आदेश जैन का महावीर मार्ग पर लोहे का गोदाम है। वह सोमवार सुबह घर से गोदाम पर जा रहे थे। इसी दौरान उनका अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद घर के मोबाइल पर फोन आया और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

Miscreants has kidnap an iron trader after the murder of a cement trader in Baraut of Baghpat district
पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिजनों का कहना है कि रंगदारी के लिए अपहरण किया गया है। मोबाइल पर कॉल करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। घटना की जानकारी लगने पर मेरठ से आईजी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे हैं। वहीं एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मामले में छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Miscreants has kidnap an iron trader after the murder of a cement trader in Baraut of Baghpat district
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

ऐसे हुई थी सीमेंट व्यापारी की हत्या
बिनौली रोड स्थित आत्रेय ट्रेडर्स पर नौ अक्तूबर की रात बदमाश पहुंचे और सीमेंट के बोरे का दाम पूछने के बहाने लूटपाट शुरू कर दी। व्यापारी प्रदीप आत्रेय ने विरोध किया। बदमाश 82 हजार रुपये लूटकर भागने लगे तो व्यापारी ने मुख्य मार्ग पर उनका पीछा किया, इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी।

विज्ञापन
Miscreants has kidnap an iron trader after the murder of a cement trader in Baraut of Baghpat district
घटना से दहशत - फोटो : अमर उजाला

वहीं 11 अक्तूबर की रात मेरठ में उपचार के दौरान व्यापारी प्रदीप आत्रेय की मौत हो गई थी। 12 अक्तूबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। मृतक के भतीजे अभिषेक आत्रेय ने मुकदमा दर्ज कराया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed