फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश: युवती ने 'दिल' देकर ली जान, खुला प्रेमी की हत्या राज, दूसरे प्रेमी ने उगला खौफनाक सच

Sat, 18 Sep 2021 07:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Sep 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Muzaffarnagar police has revealed the Sonu murder case and girlfriend arrested with second boyfriend
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

सोनू ने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी प्रेमिका उसे धोखा देकर उसी की जान ले लेगी। शातिर प्रमिका ने पहले प्यार में सोनू को अपना दिल दे दिया और फिर आखिर में उसी की जान की दुश्मन बन बैठी। प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले हत्या की साजिश रची और फिर सोनू को मौत के घाट उतार दिया। वहीं अब युवती के गिरफ्तार होने पर हत्या का राज खुला तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस पूछताछ में प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी ने हत्या करना स्वीकार किया है। साथ ही हत्या की साजिश का पूरा सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।     



सोनू को प्यार में मिला धोखा
दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में परासौली गांव निवासी सोनू युवती से प्रेम करता था। दोनों के प्रेम संबंध के बारे में सोनू के परिजनों को भी पता था। वहीं गत दो सितंबर को संदिग्ध हालात में सोनू लापता हो गया था। परिजनों का आखिरी बार उससे चार सितंबर की शाम को संपर्क हुआ था, जिसके बाद उसके न मिलने पर पिता विनोद ने नौ सितंबर को बुढ़ाना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।

UP Crime News: Muzaffarnagar police has revealed the Sonu murder case and girlfriend arrested with second boyfriend
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस युवक के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर नोएडा में नौकरी करने वाली उसकी प्रेमिका तक पहुंची, जिससे पूछताछ के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

UP Crime News: Muzaffarnagar police has revealed the Sonu murder case and girlfriend arrested with second boyfriend
आरोपी और युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि गांव परासौली निवासी प्रेमिका प्रियंका पाल नोएडा में एक अस्पताल में नौकरी करती है। पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल निकाली तो उसके बुढ़ाना सीएचसी में तैनात एंबुलेंस चालक नीरज से प्रेम-संबंधों की जानकारी मिली। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने लापता सोनू को शराब पिलाकर मेरठ गंगनहर में फेंक देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने सोनू के पिता विनोद की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Muzaffarnagar police has revealed the Sonu murder case and girlfriend arrested with second boyfriend
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

पहले बुढ़ाना के नर्सिंगहोम में नौकरी करती थी प्रियंका
प्रियंका पाल पहले बुढ़ाना के ही एक नर्सिंगहोम में नौकरी करती थी, जो बाद में नोएडा के एक अस्पताल में जाकर नौकरी करने लगी थी। सोनू के प्रियंका से काफी समय से प्रेम-संबंध थे, जिनकी जानकारी सोनू के परिजनों को भी थी। सोनू के लापता होने के बाद जब पुलिस ने लोकेशन निकाली तो अंतिम बार उसके नोएडा में होने की जानकारी मिली। परिजनों ने पुलिस को प्रियंका पाल के बारे में अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने उसे वॉच किया तो नीरज से भी उसके प्रेम-संबंध होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया, तो सोनू की हत्या कर दिए जाने का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
UP Crime News: Muzaffarnagar police has revealed the Sonu murder case and girlfriend arrested with second boyfriend
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं पूछताछ में पता चला कि सोनू ने प्रियंका से उसके नीरज से प्रेम-संबंधों का विरोध जताया था। जिसके चलते दोनों ने उसे हटाने की साजिश रचते हुए उसे दो सितंबर को नोएडा बुला लिया। वहां चार सितंबर की रात दोनों उसे दावत के बहाने लेकर मेरठ क्षेत्र में पहुंचे, जहां गंगनहर पर सुनसान स्थल पर उन्होंने सोनू को शराब पिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद दोनों उसे गंगनहर में फेंककर ड्यूटी पर लौट गए थे। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि शव की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed