फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार में धोखा: प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश, फिर दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, अब खुला मर्डर का राज

Sat, 18 Sep 2021 07:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Sep 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Crime News: Girlfriend murdered her first boyfriend along with her second boyfriend and see photos
आरोपी और युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के गांव परासौली से दो सितंबर से लापता युवक की प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई। पुलिस युवक के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर नोएडा में नौकरी करने वाली उसकी प्रेमिका तक पहुंची, जिससे पूछताछ के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



थाना क्षेत्र के गांव परासौली निवासी सोनू गत दो सितंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों का आखिरी बार उससे चार सितंबर की शाम संपर्क हुआ था, जिसके बाद उसके न मिलने पर पिता विनोद ने नौ सितंबर को बुढ़ाना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने युवक के मोबाइल की लोकेशन खंगाली, तो उसकी अंतिम लोकेशन नोएडा में मिली। जहां उसकी गांव परासौली निवासी प्रेमिका प्रियंका पाल एक अस्पताल में नौकरी करती है। पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल निकाली तो उसके बुढ़ाना सीएचसी में तैनात एंबुलेंस चालक नीरज से प्रेम-संबंधों की जानकारी मिली। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने लापता सोनू को शराब पिलाकर मेरठ गंगनहर में फेंक देने की जानकारी दी। पुलिस ने सोनू के पिता विनोद की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Muzaffarnagar Crime News: Girlfriend murdered her first boyfriend along with her second boyfriend and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
दूसरे युवक से प्रेम-संबंध बने जान के दुश्मन
गांव परासौली निवासी प्रियंका पाल पूर्व में बुढ़ाना के ही एक नर्सिंगहोम में नौकरी करती थी, जो बाद में नोएडा के एक अस्पताल में जाकर नौकरी करने लगी थी। सोनू के प्रियंका से काफी समय से प्रेम-संबंध थे, जिनकी जानकारी सोनू के परिजनों को भी थी।

 

Muzaffarnagar Crime News: Girlfriend murdered her first boyfriend along with her second boyfriend and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सोनू के लापता होने के बाद जब पुलिस ने लोकेशन निकाली तो अंतिम बार उसके नोएडा में होने की जानकारी मिली। परिजनों ने पुलिस को प्रियंका पाल के बारे में अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने उसे वॉच किया तो नीरज से भी उसके प्रेम-संबंध होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया, तो सोनू की हत्या कर दिए जाने का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar Crime News: Girlfriend murdered her first boyfriend along with her second boyfriend and see photos
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

वहीं पूछताछ में पता चला कि सोनू ने प्रियंका से उसके नीरज से प्रेम-संबंधों का विरोध जताया था। जिसके चलते दोनों ने उसे हटाने की साजिश रचते हुए उसे दो सितंबर को नोएडा बुला लिया। वहां चार सितंबर की रात दोनों उसे दावत के बहाने लेकर मेरठ क्षेत्र में पहुंचे, जहां गंगनहर पर सुनसान स्थल पर उन्होंने सोनू को शराब पिलाकर बेसुध कर दिया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar Crime News: Girlfriend murdered her first boyfriend along with her second boyfriend and see photos
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
इसके बाद दोनों उसे गंगनहर में फेंककर ड्यूटी पर लौट गए थे। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि शव की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed