फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#KabTakNirbhaya शर्मसार करती हैं ये घटनाएं, हैदराबाद से पहले मेरठ में दो छात्राओं को जलाया था जिंदा

Sat, 30 Nov 2019 08:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Nov 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
Two girl burnt in western Uttar Pradesh before Hyderabad incident
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी दिल्ली में दिसंबर 2012 में हुए निर्भिया कांड के सात साल बाद भी देश में ऐसी घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। जहां हैदराबाद में हुई घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। वहीं बागपत में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने लोगों को आवाज उठाने पर मजबूर कर दिया है। सिस्टम से सवाल है कि आखिर देश में इस तरह की घटनाएं कब बंद होंगी? आइए अगली स्लाइडों में जानते हैं कि पश्चिमी यूपी में कब- कब इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं।


 

Two girl burnt in western Uttar Pradesh before Hyderabad incident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ताजा मामला हैदराबाद का
हैवानियत में कुछ लोगों ने एक युवा महिला पशु चिकित्सक (27) के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया। इसके बाद उसकी अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया। जिस तरह दिल्ली में निर्भया को मदद का भरोसा देकर बस में बैठा लिया गया था, उसी तरह यहां भी मदद का झांसा देकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर और उसके सहायक हैं। पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करके बताया था कि बुधवार रात नौ बजकर 22 मिनट पर उसकी अपनी बड़ी बहन से बात हुई थी और उसने कहा था कि वह एक टोल प्लाजा के पास है और किसी ने उसकी स्कूटी के टायर की हवा निकल दी है। इस दौरान वह लोगों से मदद की आस में थी कि कुछ दरिंदों ने इस वारदात को अंजाम दे डाला।

यह भी पढ़ें: बच्ची से दुष्कर्म मामले में अदालत ने महज पांच दिन में सुनवाई की पूरी, आरोपी को उम्रकैद

बागपत में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म

Two girl burnt in western Uttar Pradesh before Hyderabad incident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 सितंबर को तीन साल की बच्ची को उसका तहेरा भाई नमकीन दिलाने के बहाने घर से ले गया था। युवक ने जंगल में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से 29 अक्तूबर को गिरफ्तार किया और 30 अक्तूबर को जेल भेजा था।

वहीं एडीजे प्रथम कोर्ट ने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में महज पांच दिन में सुनवाई पूरी कर मिसाल पेश की है। कोर्ट ने शनिवार को आरोपी युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें: हां..अंकल यही है वो गंदा आदमी.., कोर्ट में आरोपी को पहचानते ही बिलख पड़ी तीन साल की मासूम पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल मेरठ के सरधना में एक छात्रा को जिंदा जला दिया गया था

Two girl burnt in western Uttar Pradesh before Hyderabad incident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

सरधना में कुछ मनचलों ने 17 अगस्त 2018 को छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर छात्रा के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी गई थी। छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया था। जहां उसका संफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। करीब 19 दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार छात्रा ने दम तोड़ दिया था।

इस मामले में आरोपियों को जेल भेज दिया गया था लेकिन कुछ दिन बाद ही आरोपी जमानत पर छूटकर आ गए थे।

यह भी पढ़ें: मेरठ में शिक्षिका से दुष्कर्म, आरोपी वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

ऐसी ही एक घटना मेरठ के दौराला में भी हुई थी

Two girl burnt in western Uttar Pradesh before Hyderabad incident
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते मई महीने में एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय के व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया था।

बताया गया था कि पीड़ित किशोरी अपने माता-पिता के साथ घर की छत पर सो रही थी। आरोप है कि इस दौरान अनुज पुत्र रामनिवास बोतल में केरोसिन लेकर पहुंचा और किशोरी पर उडे़लकर आग लगा दी। पुलिस ने किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। इस मामले में एसपी सिटी ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed