मेरठ में शिक्षिका से दुष्कर्म, आरोपी वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका से दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।
मामला एक ही समुदाय से जुड़ा है। युवती घर से कुछ दूरी पर ही एक बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। इसी दौरान उस परिवार में राजा नाम के एक शख्स से युवती की दोस्ती हो गई। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर एक दिन राजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गुपचुप उसका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद युवती ने राजा से शादी करने की बात कही तो वह टालने लगा। दोनों के बीच अनबन रहने लगी।
यह भी पढ़ें: यूपी: महिला को खौफनाक तरीके से बुलाया और कार में डालकर ले गए, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म
इसके बाद युवती ने जब शिकायत करने की बात कही तो युवक ने उसको वह अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिस पर युवती ने पुलिस अफसरों से इसकी शिकायत की। मामले की जांच नौचंदी पुलिस को सौंपी गई।
वहीं जांच के बाद गुरुवार को आरोपी राजा के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने बताया कि जांच में युवती के आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/