{"_id":"6aa4655b9c07c005730509b9","slug":"broad-daylight-firing-in-sector-49-two-accused-arrested-within-three-hours-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-1121221-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-49 में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-49 में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-49सी की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 10-12 हथियारबंद युवकों ने एक व्यक्ति से मारपीट के बाद हवा में फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने करीब तीन घंटे में अजय उर्फ अज्जू और रितेश उर्फ हड्डी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद कर ली।
सेक्टर-49 निवासी 45 वर्षीय राज कुमार ने शिकायत में बताया कि वह घर से नीचे आया था। तभी रितेश उर्फ हड्डी साथियों संग पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों में अजय उर्फ अज्जू, विजय, संजीव उर्फ नोनी, रितेश उर्फ हड्डी, जयकांत और श्रीकांत की पहचान की गई है। आरोप है कि अजय ने भीड़ जुटने पर हवा में गोली चलाई। कोई घायल नहीं हुआ। राज कुमार ने तीन दिन पहले जान से मारने की धमकी मिलने की बात भी कही। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। रितेश के खिलाफ पहले एक्साइज और एनडीपीएस एक्ट के दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन